Advertisment

MP Weather Update: मौसम ने ली फिरकी, आसमान में बादलों का डेरा, सर्द हवाओं ने गिराया पारा

MP: सर्द हवाओं ने न्यूनतम पारे में भी गिरावट दर्ज कराई। आइए जानते हैं आने वाले 24 घंटों को लेकर IMD का पूर्वानुमान क्या कहता है।

author-image
Preeti Dwivedi
MP Weather Update: आज भी हल्की बूंदाबांदी के आसार, ये वेदर सिस्टम एक्टिव

MP Weather Update:  एमपी में मौसम बदलने लगा है। रविवार रात से आसमान में छाए बादल सोमवार को भी सूरज के साथ लुकाछिपी खेलते रहे। जिससे मौसम खुशनुमा हो गया। हालांकि इस दौरान चली सर्द हवाओं ने न्यूनतम पारे में भी गिरावट दर्ज कराई। आइए जानते हैं आने वाले 24 घंटों को लेकर आईएमडी का पूर्वानुमान क्या कहता है।

Advertisment

आगे कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में आकाश की स्थिति साफ रहेगी। तो वहीं मौसम शुष्क रहेगा। यहां अधिकतम पारा 30 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम पारा यानि रात का तापमान 15 डिग्री तक जा सकता है। तो वही हवाओं की बात करें तो यहां 8 से 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

बीते 24 घंटों का मौसम का हाल

मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहा। रीवा और शहडोल संभाग ऐसे रहे जहां मौसम ​शुष्क रहा। तो वहीं अन्य जिलों के अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ है।

ये जिला रहा सबसे गर्म

आईएमडी (IMD) के अनुसार प्रदेश का खंडवा जिला सबसे गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री दर्ज किया गया। तो वहीं न्यूनतम तापमान राजगढ़ और ग्वालियर में 12.6 डिग्री दर्ज किया गया।

Advertisment

तीन दिन बाद जोर पकड़ेगी ठंड

मौसम विभाग के अनुसार एमपी में फिलहाल बादल छाए रहने के कारण ठंड जोर पकड़ नहीं पा रही है। लेकिन करीब दो से तीन दिन बाद जैसे ही बादल छटेंगी। वैसे ही ठंड जोर पकड़ लेगी।

Diwali Puja Hatane ke Niyam: दिवाली के बाद कब उठानी चाहिए पूजा, इस दिन उठाने से मां लक्ष्मी रहती हैं हमेशा साथ

MP Election 2023: विदिशा में गरजे अमित शाह, कहा- कांग्रेस की खुद की गारंटी नहीं, वो क्या गारंटी देंगे

Advertisment

MP Election 2023: इंदौर में 14 नवंबर को PM मोदी का रोड शो, इस इलाके में धारा 144 होगी लागू

CUP Recruitment 2023: पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी में कई पद पर निकली वैकेंसी, इस लिंक से करें आवेदन

Redmi K70 Smartphone: Redmi K70, K70 Pro स्मार्टफोन का डिजाइन लीक, ट्रिपल कैमरा के साथ OLED डिस्प्ले

Advertisment

MP Weather Update, today MP weather, MP  weather forcast, IMD bhopal, madhya pradesh ka mausam 13 nov, bansal news

today mp weather mp weather update mp weather forcast madhya pradesh ka mausam 13 nov imd bhopal Bansal News
Advertisment
चैनल से जुड़ें