Advertisment

MP Weather Update: फिर बदला मौसम का मिजाज, चली ठंडी हवाएं, आज भी कई इलाकों में आंधी-बारिश के आसार

MP Weather Update: फिर बदला मौसम का मिजाज, चली ठंडी हवाएं, आज भी कई इलाकों में आंधी-बारिश के आसार

author-image
News Bansal
MP Weather Update: फिर बदला मौसम का मिजाज, चली ठंडी हवाएं, आज भी कई इलाकों में आंधी-बारिश के आसार

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में शुक्रवार को राजधानी समेत कई जिलों में जोरदार बारिश हुई। कई जगहों पर तो ओले भी गिरे। कई जगहों पर शुक्रवार शाम अचानक बदले मौसम ने कहर ढाया। वहीं 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चली। इस दौरान बिजली भी चमकी। लेकिन इसके बाद रात से ही बादल साफ नजर आए और शनिवार सुबह से तेज धप के बाद शाम 4 बजे से मौसम में अचानक बदलाव दर्ज किया जा रहा है। हवाओं में ठंडक और बादल छाने के आसार नजर आ रहे हैं।

Advertisment

23 मार्च को बनेगा नया सिस्टम

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मौसम में परिवर्तन का कारण तीन बेदर सिस्टम के एक साथ सक्रिय होने की वजह से देखने को मिला था। इसी के साथ मौसम विभाग का अनुमान है कि ऐसा ही मौसम 21 मार्च तक बना रहेगा। इसके साथ ही 21 मार्च को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में प्रवेश करने की संभावना है। इसका प्रभाव 23 मार्च से दिखने लगेगा।

हालांकि मौसम विभाग ने पहले ही प्रदेश के कई हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश और ओले एवं बिजली गिरने की चेतावनी दी थी। इसी अनुमान के अनुसार शनिवार को भी मौसम में बदलाव दिखाई दे रहा है।

मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि शुक्रवार शाम 5:30 बजे पारा 29 डिग्री पर था, जो रात 8:30 बजे 17 डिग्री तक पहुंच गया था। वहीं दिन का तापमान 31.5 डिग्री दर्ज किया गया था। गुरुवार के मुकाबले इस पर 4 डिग्री की गिरावट हुई।

Advertisment

भोपाल 14 मिमी, सागर में 38 मिमी बारीश दर्ज

मौसम विभाग के अनुसार भोपाल में 14 मिमी , सागर 38 मिमी, शाजापुर 5 मिमी, जबलपुर 3.4 मिमी, ग्वालियर में 1.1 मिमी बारिश दर्ज की गई है. वहीं भोपाल के बैरसिया में आकाशीय बिजली गिरने से एक शख्स की मौत भी मौत हो गई है।

Advertisment
चैनल से जुड़ें