Advertisment

MP Weather update: बढ़ रहा दिन का तापमान, पड़ने लगी गर्मी, जानें एमपी के मौसम का ताजा हाल

MP Weather update: मध्य प्रदेश (एमपी) में हवा का रुख बदलने के कारण मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। दिन के समय गर्मी महसूस हो रही है, जबकि रात और सुबह-शाम के समय ठंडक बनी हुई है। तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अगले तीन-चार दिनों तक मौसम शुष्क रह सकता है। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तापमान में गिरावट आ सकती है।

author-image
Ashi sharma

तापमान का हाल

शनिवार को प्रदेश के कई शहरों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव देखा गया। मंडला में सबसे कम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पचमढ़ी में रात का तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश के तीन शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। वहीं, रतलाम में अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

तापमान बढ़ने का कारण

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, पाकिस्तान के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। इसके प्रभाव से पश्चिमी राजस्थान, दक्षिणी पंजाब और पाकिस्तान के कुछ हिस्सों में मौसम पर असर देखा जा रहा है। हवा का रुख दक्षिण-पूर्वी और दक्षिण-पश्चिमी दिशा में बना हुआ है, जिसके कारण दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है।

रविवार का मौसम

रविवार को प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। आने वाले तीन दिनों के बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है। भोपाल में आकाश साफ रहने की संभावना है, जहां अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Advertisment

प्रमुख शहरों का तापमान

न्यूनतम तापमान:

भोपाल: 13.8°C, ग्वालियर: 11.6°C, इंदौर: 16°C, पचमढ़ी: 5.6°C, राजगढ़: 10.6°C, उज्जैन: 12.5°C, जबलपुर: 12°C, खजुराहो: 11.2°C, मंडला: 8.9°C, नौ गांव: 10.6°C, बालाघाट: 9.7°C, उमरिया: 9.6°C

अधिकतम तापमान

भोपाल: 31.8°C, ग्वालियर: 32.1°C, इंदौर: 31.6°C, खरगोन: 32°, रतलाम: 33.2°C, उज्जैन: 31.5°C, जबलपुर: 30.6°C, खजुराहो: 32.6°C, मंडला: 33°C

यह भी पढ़ें- छत्‍तीसगढ़ का मौसम: प्रदेश में रात के तापमान में आई गिरावट, बढ़ा ठंड का असर; दो दिन बाद बढ़ेगा पारा

Advertisment

यह भी पढ़ें- Pankh Marathon Live Update: बंसल ग्रुप की पंख मैराथन, बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल के साथ आज दौड़ रहा भोपाल

भोपाल का मौसम एमपी वेदर एमपी में तापमान एमपी का मौसम mp weather update mp weather today MP Weather News mp weather forecast mp ka mausam kaisa hai mp ka mausam
Advertisment
चैनल से जुड़ें