Advertisment

बस इतने दिन और पड़ेगी MP में ठंड: जानें फरवरी में कैसा रहने वाला है मौसम? ऐसा रहेगा दिन- रात का पारा

MP Weather Update: मध्य प्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। बीते कुछ दिनों से लगातार दिन और रात के न्यूनतम तापमान में गिरावट हो रही है।हालांकि, दिन के समय तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। प्रदेश (MP Weather Update) के 10 से अधिक शहरों का पारा 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है।

author-image
Ujjwal Rai
mp weather update

mp weather update

MP Weather Update: मध्य प्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। बीते कुछ दिनों से लगातार दिन और रात के न्यूनतम तापमान में गिरावट हो रही है।
हालांकि, दिन के समय तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। प्रदेश (MP Weather Update) के 10 से अधिक शहरों का पारा 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है।

Advertisment

मौसम विभाग के मुताबिक, मध्यप्रदेश (MP Weather Update) के शहरों में 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं, जिससे मौसम में सिरहन बढ़ी है। बंसल न्यूज डिजिटल ने मौसम वैज्ञानिक प्रमेंद्र कुमार रायकवार से आने वाले दिनों के मौसम के बारे में बात की। चलिए जानते हैं क्या इस महीने में ठंड और बढ़ेगी ?

आज भी ठंडा रहेगा मौसम

publive-image

मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, आज (8 फरवरी) सुबह और रात के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। इस दौरान ठंडी हवाएं चलने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट हो सकती है। अभी पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और उससे लगे हुए जम्मू कश्मीर के ऊपरी भाग में बना हुआ है। उत्तर-पश्चिम भारत के उपर जेट स्ट्रीम बना हुआ है। इस वजह से शनिवार को न्यूनतम तापमान में और गिरावट होगी। वहीं 8 फरवरी के बाद एक और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है, इसके बाद प्रदेश के न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी होने लगेगी।

2-3 दिन बाद फिर बदलेगा मौसम!

प्रदेश के मौसम (MP Weather Update) में लगातार बदलाव हो रहा है। कल ( 9 फरवरी) से फिर तापमान बढ़ेगा और लोगों को गर्मी झेलनी पड़ेगी। हालांकि, ऐसा मौसम सिर्फ 2-3 दिन के लिए रहेगा। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि कुछ दिनों बाद फिर मौसम बदलेगा और तापमान गिर सकता है। IMD के मुताबिक, लगभग 10-12 दिन तक ठंड पड़ेगी।

Advertisment

पिछले 24 घंटे का मौसम

7 फरवरी को पिछले 24 घंटे के हिसाब से शहडोल, राजगढ़, शाजापुर, खजुराहो और नौगांव में सबसे कम न्यूनतम तापमान देखने को मिला। वहीं, सबसे अधिक न्यूनतम तापमान वाले शहरों में देवास, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम, खरगोन, और नरसिंहपुर शामिल हैं।

MP Weather

ये भी पढ़ें...Gautam Adani के बेटे की बारात में आएंगे 300 मेहमान; दिव्यांग, कारीगर और बुनकर बनेंगे हिस्सा

weather update mp weather update 7 Feb weather
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें