Advertisment

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में गर्मी के तेवर, कई शहरों का तापमान 36 डिग्री पार, होली के बाद मौसम लेगा करवट

MP Weather Update: ध्यप्रदेश में बर्फीली हवाओं का असर कम होते ही गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। राज्य के अधिकांश शहरों में दिन का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है।

author-image
Kushagra valuskar
MP Weather Update: मध्यप्रदेश में गर्मी के तेवर, कई शहरों का तापमान 36 डिग्री पार, होली के बाद मौसम लेगा करवट

10 मार्च मध्यप्रदेश मौसम समाचार।

हाइलाइट्स
  • कई शहरों का पारा 36 डिग्री के पार।
  • होली के बाद गर्मी बढ़ने की संभावना।
  • 15 मार्च के बाद बारिश की संभावना है।
Advertisment

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बर्फीली हवाओं का असर कम होते ही गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। राज्य के अधिकांश शहरों में दिन का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है।

इंदौर, उज्जैन और जबलपुर संभाग के जिलों में तापमान में सर्वाधिक वृद्धि दर्ज हुई है। 15 मार्च के बाद सूरज की तपिश और बढ़ने की संभावना है। हालांकि, इसके बाद मौसम में एक बड़ा बदलाव देखा जा सकता है।

 तेज धूप और तापमान में वृद्धि

  • रविवार को भी दिन का तापमान तेजी से बढ़ा और लोगों को तेज धूप का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक सप्ताह तक मौसम के इसी प्रकार बने रहने की संभावना है।
  • शनिवार से रविवार के बीच  भोपाल में रात के तापमान में करीब 1.1 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। राजधानी का न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस रहा, लेकिन दिन के समय चुभने वाली धूप महसूस की गई।
Advertisment

publive-image

पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव

  • मध्य प्रदेश मौसम विभाग के अनुसार, 9 मार्च को एक पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित हुआ, जिसके कारण प्रदेश के मौसम में फिर से परिवर्तन देखने को मिल सकता है।
  • सोमवार से प्रदेश के तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होने का अनुमान है। फिलहाल, बादल और बारिश की कोई संभावना नहीं है।

होली तक मौसम में बदलाव की संभावना

  • मौसम विभाग के अनुसार, 9 मार्च से होली तक एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है, जिससे मौसम में बदलाव आएगा।
  • होली के दिन भोपाल सहित प्रदेश के अधिकांश इलाकों में दिन का तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

पिछले दिनों की सर्दी और तापमान में उतार-चढ़ाव

  • पहाड़ों से आई बर्फीली हवाओं के कारण पिछले दिनों प्रदेश में सर्दी बढ़ गई थी। इसके चलते भोपाल में मार्च में पड़ने वाली 12 साल की सबसे कड़क ठंड दर्ज हुई।
  • मौसम विशेषज्ञ एके शुक्ला के अनुसार, 2013 से 2024 के बीच मार्च में कभी भी न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे नहीं गया। इससे पहले 2012 में भोपाल में रात का तापमान 9.4 डिग्री दर्ज किया गया था।
  • अब पहाड़ों और उत्तर के मैदानी इलाकों से आ रही सर्द हवा कमजोर पड़ चुकी है। अगले 48 घंटे में रात के तापमान में 2 डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है, जिससे भोपाल में रात का तापमान 12 डिग्री तक रहने की संभावना है।
Advertisment

publive-image

प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान

  • प्रदेश के पांच बड़े शहरों में जबलपुर का न्यूनतम तापमान सबसे कम 12.8 डिग्री दर्ज हुआ।
  • ग्वालियर में 13.3 डिग्री, उज्जैन में 14.5 डिग्री, भोपाल में 17.5 डिग्री और इंदौर में 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
  • वहीं, प्रदेश के पांच सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले शहरों में शहडोल जिले के कल्याणपुर शहर की रात सबसे ठंडी रही, जहां तापमान 10 डिग्री दर्ज हुआ।
  • इसके अलावा खजुराहो (छतरपुर) में 10.4 डिग्री, पचमढ़ी (नर्मदापुरम) में 10.6 डिग्री, गिरवर (शाजापुर) में 10.8 डिग्री और देवरा (सिंगरौली) में 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

मार्च माह के तापमान के रिकॉर्ड

  • मार्च माह के रिकॉर्ड्स की बात करें तो सर्वाधिक तापमान साल 2021 में 41 डिग्री 30 मार्च को दर्ज किया गया था।
  • वहीं, सबसे कम तापमान 6.1 डिग्री 9 मार्च 1979 को दर्ज हुआ था। इसके बाद से रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक ही दर्ज हुआ है।
  • हालांकि, मार्च के महीने में कई बार बारिश भी देखने को मिली है। सर्वाधिक बारिश साल 2006 में 108.8 मिमी दर्ज की गई थी।

यह भी पढ़ें-

Madhav National Park: सीएम मोहन यादव 9वें टाइगर रिजर्व ‘माधव’ का करेंगे शुभारंभ, बाघ-बाघिन को छोड़ेंगे

Advertisment

MP Budget 2025: मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज से, राज्यपाल का अभिभाषण, विपक्ष ने बनाई सरकार को घेरने की रणनीति

mp weather update mp weather forecast mp weather indore weather today bhopal weather today aaj ka mausam
Advertisment
चैनल से जुड़ें