Advertisment

MP Weather Update: भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और उज्जैन में 8 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, जानिए अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम

author-image
Kushagra valuskar
MP Weather Update: भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और उज्जैन में 8 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, जानिए अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम

MP Weather Update: बर्फीली ठंड से राहत मिलने के बाद मध्यप्रदेश में मौसम बदलने लगा है। रात का तापमान 6.9 डिग्री तक बढ़ गया है। बालाघाट के मलाजखंड में जहां कुछ दिन पहले तेज ठंड पड़ रही थी। अब तापमान 14.5 डिग्री दर्ज किया गया।

Advertisment

मौसम विभाग के अनुसार, ठंड का असर कम होगा। तेज सर्दी का दौर 25 दिसंबर से शुरू होगा। राज्य से उत्तरी हिस्से में कोहरा छाया रहेगा। शनिवार (21 दिसंबर) सुबह भोपाल, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, निवाड़ी, दमोह, छतरपुर और पन्ना में कोहरा रहा।

अगले चार दिन कैसा रहेगा मौसम?

IMD के अनुसार, अगले चार दिनों तक तापमान में बढ़ोतरी होगी। भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल और सागर में 3-4 डिग्री, इंदौर, नर्मदापुरम, रीवा, शहडोल और जबलपुर में न्यूनतम पाारा 2 से 3 डिग्री बढ़ सकता है। वहीं, उत्तर-पश्चिम हिस्से में वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय है। एक दूसरा विक्षोभ 27 दिसंबर से एक्टिव होगा। इनके गुजरने के बाद ठंड बढ़ेगी।

पांच डिग्री से ऊपर पहुंचा तापमान

गुरुवार-शुक्रवार की रात को एमपी में तापमान 5 डिग्री से ऊपर रहा। खजुराहो में 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा। पचमढ़ी में 6.4 डिग्री, टीकमगढ़ में 6.5 डिग्री, नौगांव में 6.6 डिग्री रहा। भोपाल में 8.6 डिग्री, ग्वालियर में 8.2 डिग्री, जबलपुर में 10 डिग्री, उज्जैन में 11 डिग्री और इंदौर में तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Advertisment

गुरुवार-शुक्रवार की रात को प्रमुख शहरों के तापमान

  • खजुराहो- 5.2 डिग्री
  • पचमढ़ी- 6.4 डिग्री
  • टीकमगढ़- 6.5 डिग्री
  • नौगांव- 6.6 डिग्री
  • सीहोर- 7.8 डिग्री
  • गिरवर- 7.8 डिग्री
  • रायसेन- 8.0 डिग्री
  • राजगढ़- 8.0 डिग्री
  • उमरिया- 8.6 डिग्री
  • मंडला- 9.0 डिग्री
  • रीवा- 9.0 डिग्री
  • खंडवा- 10.0 डिग्री

भोपाल मौसम अपडेट

शहर में शुक्रवार सुबह कुहासा छाया रहा। शाम को कुछ इलाकों में घनी धुंध छाई थी। रात्रि का तापमान 8.8 डिग्री रहा। 24 घंटे में 1.6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। शुक्रवार को दिन का पारा 27.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। गुरुवार के मुकाबले 0.5 डिग्री की कमी आई है। मौसम विभाग के अनुसार, 48 घंटे में मौसम बदल सकता है। हवा का रूख बदलने से न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है।

इंदौर मौसम अपडेट

शहर में दिसंबर में रात्रि का तापमान 5-8 डिग्री के बीच रहता है। पिछले वर्ष तापमान 10.1 डिग्री तक पहुंच गया था। दस साल का रिकॉर्ड देखें तो दिन का तापमान 28-31 डिग्री के बीच रहता है। पिछले चार साल से दिसंबर महीने में इंदौर में बारिश हो रही है।

Advertisment

ग्वालियर मौसम अपडेट

ग्वालियर में दिन में गर्मी और रात में ठंड रहती है। पिछले दस सालों में अधिकतम तापमान 26.2-31.6 डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया है। रात का पारा 1.8-6.9 डिग्री दर्ज किया गया। 6 दिसंबर 2006 को दिन का तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, 1997 में दिसंबर महीने में 4.1 इंच बारिश हुई थी।

मौसम समाचार मौसम विभाग weather update Weather of MP ujjain weather mp weather update indore weather gwalior weather bhopal weather
Advertisment
चैनल से जुड़ें