Advertisment

MP Weather Update: MP में फिर लू का कहर, 24 अप्रैल से तपेगा उज्जैन-ग्वालियर संभाग, भोपाल-जबलपुर में भी चलेगी गर्म हवाएं

MP Weather Today: बारिश और गर्मी का मिला-जुला असर, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी

author-image
Ashi sharma
MP Weather Update

MP Weather Update

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कुछ हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई, जबकि अन्य क्षेत्रों में तापमान ने रिकॉर्ड स्तर छुआ। इंदौर, उज्जैन, छतरपुर और शहडोल समेत कई संभागों के जिलों में मौसमी उतार-चढ़ाव देखने को मिले, जबकि खंडवा, खजुराहो और खरगौन जैसे शहरों में भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान किया।

Advertisment

कहां हुई बारिश?

इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, रीवा, शहडोल, भोपाल और नर्मदापुरम संभाग के कुछ जिलों में कहीं-कहीं बारिश दर्ज की गई, जबकि बाकी संभागों में मौसम पूरी तरह शुष्क रहा।

अधिकतम तापमान

  • अधिकांश जिलों में तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ।
  • छतरपुर, जबलपुर, सागर संभागों के जिलों में तापमान सामान्य से 1.9–2.6°C अधिक रहा।
  • अन्य संभागों के जिलों में तापमान सामान्य स्तर पर रहा।

न्यूनतम तापमान

  • अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ।
  • इंदौर, उज्जैन, रीवा, जबलपुर संभागों के जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6–2.5°C अधिक रहा।
  • शहडोल संभाग के जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.5°C अधिक दर्ज किया गया।
  • अन्य संभागों के जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य रहा।
Advertisment

यह भी पढ़ें-बस्‍तर-सरगुजा संभाग में आज तेज आंधी के साथ बारिश, राजनांदगांव में 42 के पार तापमान

तापमान रिकॉर्ड 

5 सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले शहर

शहर (जिला)तापमान (°C)
पचमढ़ी (नर्मदापुरम)16.2
नौगाँव (छतरपुर)19.6
नरसिंहपुर20.4
सीधी20.6
टीकमगढ़/शिवपुरी20.8

5 सबसे अधिक न्यूनतम तापमान वाले शहर

शहर (जिला)तापमान (°C)
खंडवा27.4
कन्नौद (देवास)26.1
खरगौन26.0
चित्रकूट (सतना)/सिवनी25.2
जबलपुर25.1
Advertisment

5 सबसे कम अधिकतम तापमान वाले शहर

शहर (जिला)तापमान (°C)
अमरकंटक (अनूपपुर)32.9
पचमढ़ी (नर्मदापुरम)33.8
मंखेड़ा (नीमच)35.7
चित्रकूट (सतना)36.3
गिरवर (शाजापुर)/छिंदवाड़ा38.0

5 सबसे अधिक अधिकतम तापमान वाले शहर

शहर (जिला)तापमान (°C)
खंडवा42.5
खजुराहो (छतरपुर)42.4
खरगौन41.8
नौगाँव (छतरपुर)/शिवपुरी/टीकमगढ़41.0
जबलपुर40.8

यह भी पढ़ें- तूफान और बारिश से प्रदेश में तबाही, अब तक 14 लोगों की हुई मौत, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Advertisment

शहडोल मौसम समाचार मौसम विभाग अपडेट मध्य प्रदेश मौसम मध्य प्रदेश तापमान भीषण गर्मी एमपी बारिश की संभावना एमपी न्यूनतम तापमान मध्य प्रदेश जबलपुर तापमान छतरपुर मौसम रिपोर्ट खजुराहो गर्मी एमपी मौसम अपडेट उज्जैन बारिश इंदौर मौसम आज का मौसम मध्य प्रदेश अधिकतम तापमान एमपी weather report mp ujjain rain Temperature in MP Shahdol Weather Forecast Rain Forecast MP P Weather Update MP Weather News Minimum Temperature MP Maximum Temperature MP madhya pradesh weather today Khajuraho Heat jabalpur temperature indore weather Heatwave in Madhya Pradesh Chhatarpur Weather Update
Advertisment
चैनल से जुड़ें