Advertisment

MP Weather Update: होली के बाद अब परेशान करेगी गर्मी, इस जिले का तापमान अभी सबसे ज्यादा

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में अब होली के बाद तापमान में बढ़ोतरी होगी। कई जिलों में गर्मी बढ़ने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक अभी 2-3 दिन बाद गर्मी का असर देखने मिलेगा।

author-image
Rahul Garhwal
MP Weather Update aaj ka mousam heat bhopal Indore Temperature

हाइलाइट्स

  • मध्यप्रदेश में बढ़ेगी गर्मी
  • कई जिलों का तापमान बढ़ेगा
  • राजस्थान से आ रहीं गर्म हवाएं
Advertisment

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में होली से कुछ दिन पहले ही गर्मी बढ़ने लगी थी। अब होली के बाद इसमें और बढ़ोतरी हो सकती है। लेकिन मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 2-3 दिनों तक इसका ज्यादा असर नहीं होगा।

35 डिग्री रहा भोपाल का तापमान

शुक्रवार को भोपाल में दिन का तापमान 35 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। रात के तापमान में 3.8 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। रात का तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया। राजस्थान के पास बने वैदर सिस्टम की वजह से MP में गर्म हवाएं आ रही हैं।

राजस्थान में चक्रवात से MP में बढ़ी गर्मी

मौसम विभाग के मुताबिक मार्च में दिन बीतने के साथ ही जिलों का तापमान बढ़ रहा है। राजस्थान के दक्षिण पश्चिम क्षेत्र में एक ऊपरी हवा का चक्रवात एक्टिव है, जिससे वहां गर्मी बढ़ गई है। ये गर्म हवा मध्यप्रदेश में भी पहुंच रही है, जिसके चलते दिन और रात के तापमान में वृद्धि हो रही है।

Advertisment

mp aaj ka mousam

अगले 2-3 दिन तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 दिनों तक तापमान में बड़ा बदलाव नहीं होगा। दिन का पारा 37-38 डिग्री या उसके आसपास और रात में 19-20 डिग्री के आसपास रह सकता है। पिछले 10 साल में सिर्फ 3 बार ऐसा हुआ जब होली पर थोड़ी ठंडक रही। करीब 7 बाद होली पर दिन में तेज गर्मी पड़ी।

ये खबर भी पढ़ें:होली खेलकर चेहरे पर चढ़ गया है पक्का रंग, इन तरीकों से आसानी से होगा साफ

शहडोल का पारा सबसे ज्यादा

मध्यप्रदेश में उज्जैन का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री दर्ज किया गया। जबलपुर में 17.4 डिग्री, ग्वालियर में 18.9 डिग्री, इंदौर में 19.9 डिग्री और भोपाल में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहडोल में दिन का तापमान सबसे ज्यादा 39 डिग्री रहा। वहीं कल्याणपुर में रात का तापमान 13.6 डिग्री दर्ज किया गया। आंवरी (अशोकनगर) में 13.7 डिग्री, पचमढ़ी (नर्मदापुरम) में 14.1 डिग्री, मंडला में 14.7 डिग्री और देवरा (सिंगरौली) में रात का तापमान 15.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

Advertisment

इंदौर में होली ड्यूटी पर तैनात TI की मौत: अचानक सीने में उठा दर्द, अस्पताल पहुंचने से पहले गई जान, भोपाल के रहने वाले थे

Indore TI Sanjay Pathak Heart Attack: इंदौर में होली की ड्यूटी पर तैनात TI संजय पाठक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। उन्होंने अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी संजय पाठक इंदौर रेंज के आईजी ऑफिस में पदस्थ थे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

mp weather mp weather update MP Temperature aaj ka mousam mp heat
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें