Advertisment

MP Weather Update: एमपी में मौसम का सरप्राइज, भोपाल में गिरा तापमान, अब 12 जिलों में बारिश का अलर्ट

MP Weather Update: एमपी में मौसम का सरप्राइज, भोपाल में गिरा तापमान, अब 12 जिलों में बारिश का अलर्ट Mp weather update aaj ka mosam rain alert Bhopal dewas sehore chhindwara imd zkv

author-image
Kushagra valuskar
MP Weather Update: एमपी में मौसम का सरप्राइज, भोपाल में गिरा तापमान, अब 12 जिलों में बारिश का अलर्ट

मध्यप्रदेश मौसम समाचार।

MP Weather Update: भोपाल में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो पिछले तीन दिनों के बाद पहली बार 35 डिग्री से नीचे आया। गुरुवार को शहर में अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री दर्ज किया गया था, जबकि शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री रहा।

Advertisment

मध्य प्रदेश में अगले दो दिन तक तापमान में गिरावट का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट हो सकती है। हालांकि, दो दिन बाद मौसम सामान्य होने के साथ ही गर्मी का प्रकोप फिर से बढ़ने की संभावना है।

तेज हवाओं से मिली राहत, रात के तापमान में भी कमी आएगी

शुक्रवार को भोपाल में हवा की रफ्तार 25 किमी प्रति घंटे तक पहुंच गई, जिससे दिन के तापमान में कमी आई। मौसम विभाग के अनुसार, इसके प्रभाव से रात के तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती है। प्रदेश के अन्य शहरों में भी दिन के तापमान में समान रूप से कमी दर्ज की गई है।

नर्मदापुरम प्रदेश का सबसे गर्म शहर

प्रदेश में नर्मदापुरम सबसे अधिक गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। टीकमगढ़ में भी पारा 40.0 डिग्री तक पहुंच गया। शिवपुरी में गुरुवार को लू चलने के बाद अब मौसम सामान्य हो गया है।

Advertisment

publive-image

1 अप्रैल को बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, 1 अप्रैल को राजगढ़, विदिशा, भोपाल, देवास, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, खंडवा, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा और सीहोर में बारिश की संभावना है।

देश में इस साल भीषण गर्मी का अलर्ट

IMD ने चेतावनी दी है कि इस वर्ष देश के उत्तर-पश्चिमी राज्यों (हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और दिल्ली) में हीटवेव के दिनों की संख्या सामान्य से दोगुनी हो सकती है।

अप्रैल से जून के बीच 5-6 दिन लू चलती है, लेकिन इस बार 10-12 दिनों तक हीटवेव की स्थिति बनी रह सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि ऐसा होता है तो 2025 अब तक का सबसे गर्म वर्ष होगा।

Advertisment

publive-image

हीटवेव बढ़ने के पीछे अल-नीनो और जलवायु परिवर्तन जिम्मेदार

मौसम विभाग के अनुसार, अल-नीनो प्रभाव और जलवायु परिवर्तन हीटवेव की तीव्रता और अवधि बढ़ाने के लिए प्रमुख रूप से जिम्मेदार हैं। प्रशांत महासागर में पानी का असामान्य रूप से गर्म होना अल-नीनो को जन्म देता है, जिससे भारत में गर्मी बढ़ती है और मानसूनी बारिश पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इस वर्ष जून तक अल-नीनो का प्रभाव बना रह सकता है।

देश के 8 राज्यों में तापमान 40 डिग्री से अधिक

वर्तमान में देश के 8 राज्यों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक चल रहा है। मार्च से ही कई राज्यों में हीटवेव जैसी स्थितियां देखी जा रही हैं। अगले कुछ दिनों में उत्तर भारत में गर्मी और बढ़ सकती है, हालांकि उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण कुछ क्षेत्रों में तापमान में 3-4 डिग्री की गिरावट भी संभव है। पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में अगले तीन दिनों तक धूलभरी और शुष्क हवाएं चलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें-

MP Pensioners News: पेंशनर्स का महंगाई राहत रोकी, एमपी हाईकोर्ट ने वित्त विभाग के प्रमुख सचिव के खिलाफ जारी किया वारंट

Advertisment

एमपी में 3 दिन सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, रविवार को भी जाना पड़ेगा ऑफिस!

mp weather update aaj ka mosam IMD update एमपी वेदर Weather of MP एमपी वेदर अपडेट weather of bhopal weather indore
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें