Advertisment

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में गर्मी की दस्तक, हवा-आंधी के बीच तापमान में उछाल, कई शहरों में 35 डिग्री के पार पारा

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में गर्मी की दस्तक, हवा-आंधी के बीच तापमान में उछाल, कई शहरों में 35 डिग्री के पार पारा Mp weather update aaj ka mosam Bhopal indore Gwalior rain heatwave imd forecast zkv

author-image
Kushagra valuskar
MP Weather Update: मध्यप्रदेश में गर्मी की दस्तक, हवा-आंधी के बीच तापमान में उछाल, कई शहरों में 35 डिग्री के पार पारा

एमपी में अब गर्मी का दौर, दिन का तापमान 35 डिग्री के ऊपर। (फोटो-कैनवा)

हाइलाइट्स
  • वेस्टर्न डिस्टरबेंस और ट्रफलाइन का असर कम हो गया है।
  • तेज हवा के कारण रात के पारा में गिरावट दर्ज हो रही है।
  • रविवार को इंदौर में 35.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
Advertisment

MP Weather Update: मध्य प्रदेश के मौसम में अचानक आए बदलाव के बीच रविवार को फिर से फेरबदल देखने को मिला। कई जिलों में हवा और आंधी का दौर चला, लेकिन अधिकांश जिलों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि का अनुमान जताया है।

आईएमडी के अनुसार, वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जो ट्रफ के रूप में दिख रहा है। इससे पहले शनिवार से रविवार के बीच अमरकंटक, रीवा, करंजिया, भिंड, अनूपपुर, सतना, रीवा, अनूपपुर और भिंड जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश के साथ ओलावृष्टि और वज्रपात की घटनाएं हुईं।

प्रमुख जिलों के तापमान में उतार-चढ़ाव

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, रविवार को प्रदेश के प्रमुख जिलों में अधिकतम तापमान निम्नलिखित रहा-

Advertisment
  • भोपाल: 35.5 डिग्री सेल्सियस
  • धार: 37.4 डिग्री सेल्सियस
  • ग्वालियर: 34.4 डिग्री सेल्सियस
  • नर्मदा पुरम: 38.8 डिग्री सेल्सियस
  • इंदौर: 35.4 डिग्री सेल्सियस
  • रतलाम: 39 डिग्री सेल्सियस
  • उज्जैन: 36 डिग्री सेल्सियस
  • जबलपुर: 34.9 डिग्री सेल्सियस
  • नरसिंहपुर: 36.4 डिग्री सेल्सियस
  • बालाघाट: 33.7 डिग्री सेल्सियस
  • सिवनी: 35.2 डिग्री सेल्सियस

publive-image

न्यूनतम तापमान की बात करें तो

  • भोपाल: 16.6 डिग्री सेल्सियस
  • धार: 20 डिग्री सेल्सियस
  • गुना: 15.3 डिग्री सेल्सियस
  • ग्वालियर: 16.3 डिग्री सेल्सियस
  • नर्मदा पुरम: 19.3 डिग्री सेल्सियस
  • खरगोन खंडवा: 22 डिग्री सेल्सियस
  • उज्जैन: 16 डिग्री सेल्सियस
  • छिंदवाड़ा: 17 डिग्री सेल्सियस
  • जबलपुर: 16.4 डिग्री सेल्सियस
  • मंडला: 16.8 डिग्री सेल्सियस
  • बालाघाट: 19.4 डिग्री सेल्सियस

आने वाले दिनों में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश के सभी जिलों में शुष्क मौसम बने रहने का अनुमान जताया है। साथ ही, आने वाले दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने की संभावना है। भोपालके लिए जारी पूर्वानुमान के अनुसार, आकाश साफ रहने और हवा की औसत गति 12 से 14 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है। भोपाल में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

Advertisment

publive-image

मार्च में तापमान का रिकॉर्ड

प्रदेश के अधिकांश शहरों में दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, इस महीने के अंत तक कई शहरों में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच सकता है।

पिछले दस वर्षों में मार्च के महीने में 5 बार तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ है। साल 2021 में सबसे अधिक तापमान 41.0 डिग्री सेल्सियस और पिछले साल 40.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। इस बार गर्मी का मौसम शुरू होने से एक दिन पहले ही राजधानी भोपाल में दिन का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया था।

यह भी पढ़ें-

Tomato Prices in MP: मध्यप्रदेश के किसानों की मुश्किलें, टमाटर की बंपर पैदावर, लेकिन दामों में भारी गिरावट

Advertisment

MP Board Exam 2025: एमपी बोर्ड ने बरती सख्ती, समय पर आए रिजल्ट, कॉपी चेकर के लिए ऑनलाइन अटेंडेंस जरूरी

Weather of MP Rewa Weather mp weather update mp weather forecast mp weather indore weather bhopal weather aaj ka mosam
Advertisment
चैनल से जुड़ें