Advertisment

MP Weather Update: एमपी के राजगढ़ और इंदौर में पारा 7°C, भोपाल तीसरा सबसे ठंडा शहर, रबी फसल बोवनी के लिए मौसम अनुकूल

MP Weather Update 8 November 2025: मध्य प्रदेश में लगातार रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। शुक्रवार-शनिवार रात का पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया।

author-image
sanjay warude
MP Weather Update

MP Weather Update

हाईलाइट्स

  • रात का पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे
  • राजगढ़ जिले में प्रदेश में सबसे कम पारा
  • सिवनी जिले में सबसे ज्यादा तापमान
Advertisment

MP Weather Update 8 November 2025: मध्य प्रदेश में लगातार रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। शुक्रवार-शनिवार रात का पारा 10 डिग्री से नीचे चला गया। प्रदेशभर में इस वक्त न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे है। जिससे सुबह और शाम को ठंड महसूस की जा रही है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों का मौसम शुष्क रहा।

मध्यप्रदेश में मंगलवार-बुधवार से रात के तापमान में कमी दर्ज की जा रही है। जिसके बाद से लगातार आधे से एक डिग्री पारा गिरता जा रहा है। शुक्रवार-शनिवार रात तापमान में और कमी आई है। सूरज ढलते ही हल्की ठंड महसूस की जा रही है। प्रदेश में सबसे ठंड जिलों में राजगढ़, इंदौर और भोपाल के नाम सबसे आगे है। राजगढ़ और इंदौर में 7.4 से 7.6 डिग्री सेल्सियस पर ठहरा। जबकि भोपाल में तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

प्रदेश के पांच सबसे ठंडे जिले

जिला     न्यूनतम (°C)

राजगढ    7.4
इंदौर       7.6
भोपाल     8.4
रीवा        9.6
उमरिया 10.2

मुख्य जिलों का तापमान डेटा

जिला        अधिकतम न्यूनतम (°C)

भोपाल      28.8           8.4
इंदौर        28.1           7.6
ग्वालियर   26.7          10.5
रीवा        28.6             9.6
जबलपुर  27.8           12.0
उज्जैन     29             10.4

Advertisment

किसानों के लिए कृषि सलाह

मध्य प्रदेश में रबी फसलों की बुवाई का समय आ गया है और किसान भाइयों को इस समय कुछ महत्वपूर्ण कृषि कार्यों पर विशेष ध्यान देना चाहिए। कृषि विशेषज्ञों ने आगामी रबी सीजन और मौजूदा फसलों के प्रबंधन के लिए आवश्यक सुझाव जारी किए हैं।

अनुकूल परिस्थितियां: गेहूं, चना, मसूर, मटर, अलसी और सरसों जैसी रबी फसलों की बुवाई एवं भूमि तैयारी के लिए वर्तमान परिस्थितियां अनुकूल हैं। किसान इस कार्य को प्राथमिकता दें।

फफूंदनाशी: थिरम या कैप्टान जैसे फफूंदनाशक से (2-3 ग्राम प्रति किलोग्राम बीज) उपचारित करें। इससे बेहतर अंकुरण होगा और शुरुआती रोगों से बचाव होगा।

Advertisment

जैव उर्वरक: राइजोबियम या पीएसबी (PSB) जैसे जैव उर्वरकों से भी बीज उपचार करें। यह पौधों को पोषक तत्व उपलब्ध कराने में मदद करेगा।

सब्जियों और दलहनी फसलों में कीट व रोग प्रबंधन

नियमित निगरानी: सब्जियों और दलहनी फसलों में माहू (Aphid), जासिड (Jassid) जैसे कीटों तथा झुलसा (Blight) रोग की नियमित निगरानी करते रहें।

छिड़काव:यदि कीट या रोग की उपस्थिति दिखाई दे, तो साफ मौसम में ही कृषि विशेषज्ञों द्वारा अनुशंसित कीटनाशक/फफूंदनाशक का छिड़काव करें।

Advertisment

पशुधन प्रबंधन

स्वच्छता और पोषण: पशुओं को स्वच्छ पेयजल और पर्याप्त सूखा चारा उपलब्ध कराएं। पशुशाला में उचित स्वच्छता और पर्याप्त वेंटिलेशन (हवा आने-जाने की व्यवस्था) बनाए रखें ताकि पशु स्वस्थ रहें।

कटाई के बाद उपज का भंडारण

सुरक्षित भंडारण: जिन किसानों ने सोयाबीन और धान की कटाई कर ली है, वे अपनी उपज को सूखे, नमी-रहित और हवादार गोदामों में संग्रहित करें।

फफूंद से बचाव: उचित भंडारण से उपज में फफूंद के विकास को रोका जा सकेगा और गुणवत्ता बनी रहेगी।

मिट्टी परीक्षण का महत्व

नमूना एकत्र करें: जिन किसानों ने गर्मी के मौसम में मिट्टी की जांच नहीं कराई है, वे अब खेत के प्रति एकड़ क्षेत्र से 5-6 अलग-अलग स्थानों से लगभग 6 इंच गहराई तक मिट्टी के नमूने लें।

प्रयोगशाला में भेजें:इन नमूनों को निकटतम मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला में भेजें। मिट्टी की जांच से खेत में पोषक तत्वों की स्थिति का पता चलेगा, जिससे सही खाद और उर्वरक का चुनाव करने में मदद मिलेगी।

प्रदेश के जिलों का तापमान

जिला        तापमान

राजगढ़:       7.4°C
इंदौर:          7.6°C
भोपाल:        8.4°C
रीवा:           9.6°C
उमरिया:     10.2°C
उज्जैन:       10.4°C
ग्वालियर:    10.5°C
नाउगोंग:    10.7°C
गुना:          11.2°C
सागर:       11.6°C
श्योपुर:      12.0°C
श्योपुर:      12.0°C
धार:          12.0°C
जबलपुर:    12.0°C
दमोह:        12.2°C
रतलाम:      12.2°C
मलांजखंड: 12.6°C
सतना:        12.6°C
दतिया:       12.9°C
बैतूल:         13.0°C
सीधी:         13.0°C
मंडला:       13.1°C
खजुराहो:    13.2°C
छिंदवाड़ा:   13.2°C
टीकमगढ़:  13.5°C
खंडवा:       14.0°C
नर्मदापुरम: 14.3°C
शिवपुरी:    15.0°C
खरगोन:     15.2°C
नरसिंहपुर: 15.4°C
पचमढ़ी:    15.4°C
सिवनी:      17.2°C

देखें मैप...

publive-image

9 November 2025 MP Map

10 November 2025 MP Map

hindi news bhopal news mp weather update Indore News Rajgarh News mp imd MP Weather Update 8 November 2025
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें