Advertisment

MP Weather Update: प्रदेश के इन जिलों में हो सकती है तेज बारिश, जानें तापमान और मानसून का हाल

MP Weather Update 20 September: मध्यप्रदेश के सात जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, कई शहरों में तापमान गिरा, मानसून अभी सक्रिय।

author-image
Wasif Khan
MP Weather Update: प्रदेश के इन जिलों में हो सकती है तेज बारिश, जानें तापमान और मानसून का हाल

हाइलाइट्स

  1. एमपी के सात जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

  2. भोपाल-इंदौर समेत कई शहरों में तापमान गिरा

  3. मानसून सीजन में अब तक 117% बारिश दर्ज

Advertisment

MP Weather Update 20 September: मध्यप्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। कई जिलों में बारिश का दौर जारी है, जिससे मौसम में बदलाव महसूस किया जा रहा है। शुक्रवार (19 सितंबर) को प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग (Weather Department) ने सात जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई जिलों में बारिश के साथ वज्रपात (Lightning) भी हो सकती है।

राजधानी में छाए रहे बादल

शुक्रवार (19 सितंबर) को बैतूल में सवा इंच, जबकि रतलाम और छिंदवाड़ा में 1-1 इंच बारिश दर्ज की गई। नर्मदापुरम के पचमढ़ी, शिवपुरी, जबलपुर, छतरपुर के नौगांव, सीधी और बड़वानी में भी हल्की बारिश देखने को मिली। राजधानी भोपाल में बादल छाए रहे, हालांकि दिनभर तेज बारिश नहीं हुई।

बड़वानी के सेंधवा इलाके में मुंबई-आगरा नेशनल हाईवे (NH-52) के बिजासन घाट पर करीब डेढ़ घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई। इस बारिश से पहाड़ी इलाकों में झरने बहने लगे और सड़कें पानी से भर गईं। मौसम विभाग का कहना है कि मानसून ट्रफ (Monsoon Trough) प्रदेश के ऊपर से गुजर रहा है। इसी कारण अगले तीन से चार दिन तक बारिश का सिलसिला रुक-रुककर जारी रह सकता है।

Advertisment

[caption id="" align="alignnone" width="1600"]publive-image शुक्रवार (19 सितंबर) को बैतूल में सवा इंच, जबकि रतलाम और छिंदवाड़ा में 1-1 इंच बारिश दर्ज की गई।[/caption]

मौसम विभाग की चेतावनी

विभाग ने खरगोन, बड़वानी, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, सागर और रीवा संभाग के कई जिलों में आंधी और बिजली गिरने (Thunderstorm and Lightning) की चेतावनी दी गई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून की विदाई से पहले तेज बारिश का एक और दौर प्रदेश में सक्रिय हो सकता है।

पांच बड़े शहरों का तापमान

प्रदेश के पांच प्रमुख शहरों में शुक्रवार को अलग-अलग तापमान दर्ज किया गया। भोपाल का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इंदौर में पारा 33.8 डिग्री, ग्वालियर में 34.5 डिग्री, उज्जैन में 32.9 डिग्री और जबलपुर में 34 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Advertisment

बारिश की वजह से कई जगह दिन का तापमान थोड़ा गिरा। पचमढ़ी में यह 26.4 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया। वहीं, पृथ्वीपुर में 34.6 डिग्री, खजुराहो में 34.2 डिग्री, दतिया में 33.7 डिग्री और मुरैना में 33.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें- MP High Court: एमपी हाईकोर्ट में 4 लाख से ज्यादा केस पेडिंग, जल्द सुनवाई के लिए पहली बार एक साथ 10 स्पेशल बेंच का गठन

शुक्रवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान पचमढ़ी में 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, सबसे ज्यादा तापमान पृथ्वीपुर में 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दिन और रात के तापमान में यह अंतर साफ दिखाता है कि मानसून सक्रिय होने पर भी गर्मी और उमस पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है।

Advertisment

मानसून की विदाई के साथ हो सकती है तेज बारिश

शुक्रवार को प्रदेश में दो ट्रफ (Trough) और एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन (Cyclonic Circulation) सक्रिय रहा। यही कारण रहा कि कुछ जिलों में अच्छी बारिश हुई। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार से यह सिस्टम कमजोर हो सकता है और बारिश का दौर थोड़े समय के लिए थम जाएगा।

इसके बावजूद वैज्ञानिकों का अनुमान है कि महीने के आखिरी हफ्ते में पूरे प्रदेश में तेज बारिश का एक और दौर देखने को मिल सकता है।

मध्यप्रदेश के 5 बड़े शहरों में बारिश का हाल

शहरअब तक हुई बारिश (सेमी)सामान्य बारिश (सेमी)अंतर (कम/ज्यादा)
भोपाल41.4236.335.09 सेमी ज्यादा
इंदौर32.7232.320.39 सेमी ज्यादा
जबलपुर44.3943.131.26 सेमी ज्यादा
ग्वालियर46.6527.4219.23 सेमी ज्यादा
उज्जैन31.3833.442.06 सेमी कम
अब तक का बारिश का आंकड़ा
Advertisment

मध्यप्रदेश में इस साल मानसून सीजन में औसतन 43.5 इंच बारिश दर्ज हो चुकी है, जबकि सामान्य औसत 36 इंच होना चाहिए था। यानी प्रदेश में अब तक 7.5 इंच ज्यादा पानी बरस चुका है। यह सामान्य से 17 प्रतिशत अधिक है।

गुना जिले में सबसे ज्यादा 65 इंच बारिश दर्ज हुई है, जबकि खरगोन में सबसे कम 26.2 इंच पानी गिरा है। प्रदेश की सामान्य औसत बारिश 37 इंच है, जो इस बार पहले ही पूरा हो चुका है।

वापस जा रहा मानसून

मौसम विभाग के अनुसार, अब देश में मानसून की विदाई भी शुरू हो चुकी है। आधे राजस्थान से मानसून लौट चुका है। गुजरात, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों से भी मानसून विदा हो गया है। अगर यही रफ्तार रही तो आने वाले दिनों में मध्यप्रदेश के भी कई जिलों में मानसून विदाई की स्थिति बन सकती है।

Advertisment

गौरतलब है कि इस बार मानसून ने मध्यप्रदेश में 16 जून को दस्तक दी थी। तब से लेकर अब तक लगातार बारिश का सिलसिला देखने को मिल रहा है।

[caption id="attachment_898362" align="alignnone" width="1330"]publive-image IMD Bhopal[/caption]

MP Rain Alert: भोपाल में तेज बारिश, बैतूल में सवा इंच, रतलाम-छिंदवाड़ा में गिरा 1-1 इंच पानी, अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम

MP Rain Alert Bhopal MP Weather Update aaj ka mousam hindi news

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 19 सितंबर, शुक्रवार को देर शाम तेज बारिश हुई। करीब 40 मिनट भारी बारिश हुई। प्रदेश के कई जिलों में कहीं हल्की और कहीं तेज बारिश का दौर जारी है। बैतूल में सवा इंच और रतलाम और छिंदवाड़ा में 1-1 इंच पानी बरसा। नर्मदापुरम के पचमढ़ी, शिवपुरी, जबलपुर, छतकपुर के नौगांव, बड़वानी और सीधी में भी पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।

Yellow Alert MP Rain in Madhya Pradesh mp weather forecast mp weather MP Temperature MP Rainfall Data MP Monsoon MP Heavy Rain Alert monsoon update MP Madhya Pradesh Rain jabalpur weather indore weather gwalior weather Cyclonic Circulation MP bhopal weather
Advertisment
चैनल से जुड़ें