Advertisment

MP Weather Update: पहाड़ों पर बर्फबारी का असर, 21 नवंबर तक शीतलहर का अलर्ट, जानें आज के मौसम का हाल

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में अगले दो दिन शीतलहर का अलर्ट, कई शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे और भोपाल-इंदौर में रिकॉर्ड नवंबर की ठंड।

author-image
Wasif Khan
MP Weather Update: पहाड़ों पर बर्फबारी का असर, 21 नवंबर तक शीतलहर का अलर्ट, जानें आज के मौसम का हाल

हाइलाइट्स

  • एमपी में दो दिन शीतलहर का अलर्ट जारी

  • कई शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे

  • भोपाल-इंदौर में रिकॉर्ड नवंबर की ठंड

Advertisment

MP Weather Update: ठंड ने इस बार मध्यप्रदेश में नवंबर की शुरुआत से ही जोर पकड़ लिया है। पहाड़ों पर बर्फबारी का असर साफ दिख रहा है और आधा प्रदेश कड़ाके की सर्दी की गिरफ्त में है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार अगले दो दिन तक प्रदेश के कई हिस्सों में शीतलहर जारी रहेगी। बुधवार (20 नवंबर) की रात शाजापुर सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एमपी में उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण पारा 5 डिग्री तक पहुंच गया है।

सबसे कम न्यूनतम तापमान

शहर (जिला)तापमान (°C में)
गिरवर (शाजापुर)6.4 ​
राजगढ़6.5 ​
पचमढ़ी (नर्मदापुरम)6.6 ​
इंदौर6.9 ​
कल्याणपुर (शहडोल)7.7

सबसे अधिक न्यूनतम तापमान

शहर (जिला)तापमान (°C में)
सागर14.4 ​
कन्नौद (देवास)14.3 ​
नर्मदापुरम13.2 ​
भैंसदा (सीहोर)13.1 ​
पृथ्वीपुर (निवाड़ी)12.7 
Advertisment

नवंबर महीने के टूटे रिकॉर्ड

यह सर्दी सिर्फ सामान्य गिरावट नहीं, बल्कि कई पुराने रिकॉर्ड भी तोड़ रही है। भोपाल में नवंबर की ठंड ने पिछले 84 साल का रिकॉर्ड पार कर दिया है। इंदौर में भी पारा इस तरह गिरा है कि 25 साल बाद इतनी ठंड दर्ज की गई। रात के तापमान में लगातार गिरावट जारी है, जिससे लोगों को अतिरिक्त ठिठुरन का सामना करना पड़ रहा है।

सबसे कम अधिकतम तापमान

शहर (जिला)तापमान (°C में)
मलाजखंड (बालाघाट)22.9 ​
अमरकंटक (अनूपपुर)23.5 ​
सीधी24.2 ​
चिरगुट (सतना) / पचमढ़ी (नर्मदापुरम)24.8 ​
गिरवर (शाजापुर) / रीवा24.9

सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान

शहर (जिला)तापमान (°C में)
नर्मदापुरम28.7 ​
ताओंन (बड़वानी) / मंडला / खंडवा28.5 ​
गुना28.5 ​
भैंसदा (सीहोर)28.0 ​
खजुराहो (छतरपुर)27.6
Advertisment

ये भी पढ़ें- Bhopal Nigam CREDAI Meeting: भोपाल नगर निगम–क्रेडाई की अहम बैठक, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को मिलेगी नई गति, लिए कई बड़े फैसले

कई शहरों का तापमान 10 डिग्री से नीचे

मंगलवार (18 नवंबर) और बुधवार (19 नवंबर) की रात 15 बड़े शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे दर्ज हुआ। राजगढ़ 6.5 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा। भोपाल 7.8 डिग्री, इंदौर 6.9 डिग्री, उज्जैन 9.5 डिग्री और जबलपुर 9.9 डिग्री पर रहा। पचमढ़ी में तापमान 6.6 डिग्री, नौगांव 8 डिग्री, शिवपुरी 9 डिग्री और खरगोन 9.4 डिग्री दर्ज किया गया। छिंदवाड़ा और मलाजखंड में तापमान 9.6 डिग्री और रीवा में 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बाकी शहरों में न्यूनतम तापमान 10 से 13 डिग्री के बीच बना रहा।

[caption id="attachment_934185" align="alignnone" width="1084"]publive-image IMD Bhopal[/caption]

Advertisment

आज इन जिलों में शीतलहर अलर्ट

गुरुवार (20 नवंबर) को भोपाल, इंदौर, देवास, सीहोर, शाजापुर और राजगढ़ में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। इससे पहले भोपाल, राजगढ़, इंदौर, शाजापुर, सीहोर, खंडवा, खरगोन, शहडोल और जबलपुर में शीतलहर चली। शाजापुर का दिन कोल्ड डे के रूप में दर्ज हुआ, जहां दिन का तापमान सामान्य से काफी नीचे रहा। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार दिन में ठंड से अभी राहत मिलेगी।

Bhopal BCLL Bus Route: भोपाल की सड़कों पर शुरू की गई 8 नई बसें, कोकता-सैर सपाटा होते हुए नीलबड़ तक जाएंगी

भोपाल की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड (BCLL) ने मंगलवार (18 नवंबर) से 8 नई बसें शहर की सड़कों पर उतार दीं। ये बसें कोकता से सैर सपाटा होते हुए नीलबड़ तक चल रही हैं। नए रूट के शुरू होने से रोजाना करीब तीन हजार से ज्यादा यात्रियों को सीधी सुविधा मिलने लगी है। बसें सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक निरंतर संचालित पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।

Advertisment
winter alert MP Shajapur temperature Rajgarh cold Pachmarhi temperature November cold MP mp weather alert MP temperature drop mp cold wave MP cold news MADHYA PRADESH weather low pressure area indore weather Indore cold wave India winter 2025 india weather update imd alert Cold Day MP central india weather Bhopal Temperature Bhopal cold record
Advertisment
चैनल से जुड़ें