Advertisment

MP Weather Today : एमपी में सामान्य से 5 डिग्री अधिक हुआ तापमान, 27 फरवरी से और अधिक बढ़ेगा पारा

MP Weather Today : एमपी में सामान्य से 5 डिग्री अधिक हुआ तापमान, 27 फरवरी से और अधिक बढ़ेगा पारा mp-weather-today-temperature-rises-5-degrees-above-normal-in-mp-mercury-rising-further-from-february-27-pds

author-image
Preeti Dwivedi
MP Summer Entry : एमपी में पारा पहुंचा 37 डिग्री , मौसम से नमी गायब

भोपाल। MP Weather Today एमपी में भले ही सुबह—शाम की ठंड हो। लेकिन अब दिन की तपिश लोगों को अच्छी खासी गर्मी का अहसास करा रही है। आलम ये है कि अभी फरवरी में ही पारा सामान्य से 5 डिग्री के अधिक पहुंच गया है। आपको बता दें मौसम विज्ञान के अनुसार 27 फरवरी से प्रदेश के अधिकतम तापमान में तेजी से वृद्धि होने के आसार हैं।

Advertisment

प्रदेश का ये जिला राजगढ़ सबसे गर्म— MP Weather Today
आपको बता दें एमपी का राजगढ़ एक ऐसा जिला है जहां का पारा सबसे अधिक दर्ज किया गया। यहां तापमान 37.5 डिग्री के साथ सबसे गर्म जिला दर्ज किया गया। तो वहीं अन्य जिलों की बात करें तो यहां 26 जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के ज्यादा रिकार्ड हुआ है। हालांकि दूसरी ओर न्यूनतम तापमान की बात करें तो यहां भी वृद्धि देखने को मिली है। जहां प्रदेश के सभी जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के ऊपर जा पहुंचा है। अगले 24 घंटों के पूर्वानुमान की बात करें तो मौसम विभाग ने न्यूनतम पारा 15 डिग्री सेल्सियस तो वहीं अधिकतम पारा 34 डिग्री तक पहुंचने के आसार जताए हैं। इतना ही यहां 14 किलो मीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।

MP Weather Today

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक हवाओं का रुख पूर्वी एवं दक्षिण-पूर्वी होने के कारण तापमान में ज्यादा परिवर्तन की गुंजाइश नहीं है। तो वहीं वर्तमान में कोई वेदर सिस्टम भी एक्टिव नहीं है। हवाओं में गर्मी होने के कारण दिन-रात का तापमान बढ़ा हुआ है। इस तरह की स्थिति अभी बनी रहेगी। पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार यानि आज से एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत को प्रभावित करने लगेगा। इससे मौसम के मिजाज में कुछ परिवर्तन होने की संभावना है। हालांकि अब दिन का तापमान सभी शहरों में 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक ही बना रहने का अनुमान है। हालांकि रात में गुलाबी ठंडक बनी रहेगी।

mp weather mp weather today today mp weather weather forcast
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें