Advertisment

MP में नवरात्रि और दशहरे पर बारिश के आसार नहीं: इन जिलों से सबसे आखिरी में विदा होगा मानसून, यहां पड़ेगी तेज गर्मी

MP Weather: MP में नवरात्रि और दशहरे पर बारिश के आसार नहीं, इन जिलों से सबसे आखिरी में विदाई लेगा मानसून, यहां पड़ेगी तेज गर्मी

author-image
Preetam Manjhi
MP-Weather

MP Weather: मध्य प्रदेश में ग्वालियर-चंबल से मानसून विदाई हो चुकी है। अगले 2-3 दिन में भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम से भी मानसून (MP Weather) विदा हो जाएगा।

Advertisment

आपको बता दें कि प्रदेश में पिछले 2 सालों से देखा जा रहा है कि नवरात्रि के दौरान और दशहरे पर बारिश होती है, लेकिन इस साल दशहरे पर बारिश के आसार नहीं हैं। वहीं जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग से मानसून सबसे आखिरी में विदा होगा।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1842120454271553881

मौसम वैज्ञानिक (Meteorologist) की मानें तो 4 अक्टूबर को बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया एक्टिव हो रहा है। इसका असर अगले एक-दो दिन में प्रदेश के पूर्वी हिस्से में दिखाई देगा। यहीं वजह है कि यहां मानसून की विदाई देरी से होगी।

MP-Weather

जहां मानसून की विदाई, वहां गर्मी का असर

आपको बता दें कि ग्वालियर-चंबल संभाग के 6 जिलों ग्वालियर, भिंड, मुरैना, शिवपुरी, दतिया और श्योपुर से मानसून की विदाई हो चुकी है। इन जिलों में मानसून की विदाई (MP Weather) के बाद गर्मी का असर भी बढ़ा है।

Advertisment

बीते दिन की बात करें, तो गुरुवार को ग्वालियर में पारा 36.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। इसके अलावा अन्य जिलों में भी गर्मी (MP Weather) का असर देखने को मिला।

MP-Weather

इन संभागों से आज विदा होगा मानसून

मौसम विभाग (Meteorological Department) के मुताबिक, उज्जैन और इंदौर संभाग से मानसून आज विदा होगा। इसके बाद भोपाल और नर्मदापुरम जिलों से विदाई होगी। इन जिलों में मानसून की विदाई के बाद गर्मी का असर देखा जा सकता है।

बता दें कि मध्य प्रदेश में 21 जून को जबलपुर संभाग के रास्ते मानसून की एंट्री (Entry of Monsoon) हुई थी। 28 जून को सबसे आखिरी में ग्वालियर-चंबल संभाग में मानसून (MP Weather) पहुंचा था। यहां करीब 95 दिन एक्टिव रहने के बाद सबसे पहले यहां से ही विदाई हुई है।

Advertisment

MP-Weather-Update-Today

दिन में गर्मी और रात में ठंडी

मानसून के खत्म होते ही प्रदेश में गर्मी का असर (Effect of Heat) भी बढ़ता हुआ दिख रहा है। बीते दिन गुरुवार को गुना में सबसे ज्यादा पारा 36.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। वहीं ग्वालियर-खजुराहो में 36.6 डिग्री, जबलपुर, दमोह, रीवा, भोपाल, टीकमगढ़ और सतना में पारा 35 डिग्री सेल्सियस के पार ही रहा। हालांकि, अब रातें ठंडी (MP Weather) होने लगेंगी।

MP-Weather

अगले 24 घंटे ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग (Meteorological Department) के मुताबिक, आज यानी शुक्रवार को कहीं भी बारिश (MP Weather) होने के आसार नहीं हैं। आसमान साफ है। इसकी वजह से गर्मी का असर बढ़ा हुआ है।

MP-Weather-Today

आज इन जिलों में ऐसा रहेगा मौसम

आज भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर और ग्वालियर समेत पूरे प्रदेश (MP Weather) में मौसम साफ रहेगा। वहीं गर्मी का असर रहने से कई जिलों में पारा 35 डिग्री के पार पहुंचने के अनुमान हैं।

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें: किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी: इस दिन खाते में आएगी पीएम किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त, स्टेटस ऐसे कर सकते हैं चेक

मौसम मानसून अपडेट मौसम पूर्वानुमान मौसम अपडेट आज. india meteorological department मौसम अपडेट मध्य प्रदेश मौसम न्यूज मध्य प्रदेश मौसम की खबर मध्य प्रदेश में बारिश मध्य प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम मध्य प्रदेश के मौसम की जानकारी एमपी मौसम का हाल एमपी में कैसा है मौसम का हाल एमपी में कहां कहां होगी बारिश weather update today weather update weather monsoon update Weather forecast red alert of rain rainfall forecast india news in hindi mp weather updates mp weather update mp weather forecast mp weather alert mp today weather mp ka mansoon mausam samachar mausam ki jankari Madhya Pradesh Weather Update Madhya Pradesh Weather News Madhya Pradesh Weather Forecast madhya pradesh mausam ki jankari India Weather imd weather update imd issue alert imd heavy rain alert imd alert IMD hindi news heavy rainfall north india bhopal monsoon " Madhya Pradesh mausam ka hal"
Advertisment
चैनल से जुड़ें