Advertisment

MP Weather Report : प्रदेश में छाएंगे बादल, मार्च से ही दिखेगा लू का असर

MP Weather Report : प्रदेश में छाएंगे बादल, मार्च से ही दिखेगा लू का असर MP Weather Report: Clouds will prevail in the state, effect of heat wave will be visible from March itself/pds

author-image
Preeti Dwivedi
MP Weather Report : प्रदेश में छाएंगे बादल, मार्च से ही दिखेगा लू का असर

भोपाल। MP Weather Report  प्रदेश में मौसम में बदलाव देखने को मिलने लगा है।today mp weather  बीते 24 घंटों में मौसम में उतार—चढ़ाव देखने को मिला। प्रदेश के अधिकांश जिलों का तापमान 35 डिग्री के करीब बना हुआ है। हालांकि आने वाले 2 से 3 दिनों में मौसम में 3 डिग्री तक का तापमान बढ़ सकता है।

Advertisment

अगले महीने से लू दिखाएगी असर — MP Weather Report 
आईएमडी द्वारा जो पूर्वानुमान लगाया गया है उसके अनुसार अगले महीने से लू अपना असर दिखाना शुरू कर देगी। वैसे आपको बता दें आमतौर अप्रैल में लू चलती है। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। बीते 24 घंटे में प्रदेश के तापमान की बात करें तो यहां सबसे अधिक गर्म जिला दमोह रहा। जहां का पारा 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तो वहीं अन्य जिलों की बात करें तो खरगोन में 35.4, भोपाल 32.2, ग्वालियर 32.5, इंदौर 32 और जबलपुर का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

बढ़ा न्यूनतम तापमान — MP Weather Report 
मौसम विभाग की मानें तो बीते दिन की ही तरह बुधवार को एक बार फिर बालाघाट के मलाजखंड में प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हालांकि अन्य जिलों में न्यूनतम तापमान में उछाल आने लगा है। जहां कई जिलों का पारा 10 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया है। नरसिंहपुर में न्यूनतम तापमान बढ़कर 17, सिवनी 16.6, सीधी में 16.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। अगले एक दो दिनों में राज्य के तापमान में आंशिक गिरावट हो सकती है। इस प्रकार गर्मी से थोड़ी निजात मिलेगी। हालांकि इसके बावजूद तापमान सामान्य स्तर से ऊपर बना रहेगा।

MP Weather Report mp weather update MP Mausam mp summer
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें