Advertisment

MP Weather News Today : प्रदेेश में हो सकती है हल्की बारिश, गुलमर्ग में पारा शून्य से नौ डिग्री नीचे लुढ़का

भोपाल। एक बार प्रदेश में मौसम में बदलाव MP Weather News Today  देखने को मिल सकतें है।

author-image
Bansal News
MP Weather: अगले 24 घंटे में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना, 9 जिलों में गिर सकते हैं ओले, येलो अलर्ट जारी

भोपाल। एक बार प्रदेश में मौसम में बदलाव MP Weather News Today  देखने को मिल सकतें है। मौसम विभाग ने भोपाल में बादल छाने और हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने मालवा निमाड़ के कई इलाकों में बारिश और कहीं-कहीं ओले गिरने भी गिरने की सकेंत दिए है। अनुमान लगाया जा रहा है कि 2 से 4 जनवरी तक पश्चिमी मध्य प्रदेश में बूंदाबांदी बारिश और ओले गिर सकते है। इस दौरान भोपाल समेत प्रदेश के कई इलाकों में रात के तापमान में तीन से 4 डिग्री तक का इजाफा हो सकता है।

Advertisment

हाड़ कंपानी वाली शीत लहर जारी रही

उधर कश्मीर में शुक्रवार को भी हाड़ कंपानी वाली शीत लहर जारी रही और नए साल पर घाटी में कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे चला गया। अधिकारियों ने बताया कि घाटी में तापमान में गिरावट के बाद कई जलाशयों सहित जल आपूर्ति के पाइपों में पानी जम गया। अधिकारियों ने कहा कि शुष्क मौसम ने गुलमर्ग के प्रसिद्ध स्की-रिजॉर्ट में नए साल पर बर्फ गिरने का इंतजार कर रहे सैकड़ों पर्यटकों को निराश कर दिया। उन्होंने कहा कि हालांकि, रिजॉर्ट में विभिन्न स्थानों पर घास के मैदान पर बड़े-बड़े बर्फ के टुकड़े नए साल के जश्न को और मनोरम बना रहे थे।

घाटी में गुलमर्ग सबसे ठंडा स्थान रहा
मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग में तापमान शून्य से नौ डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। घाटी में गुलमर्ग सबसे ठंडा स्थान रहा। अमरनाथ यात्रा के लिए दक्षिण कश्मीर में आधार शिविर पहलगाम में पारा शून्य से 7.8 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान चला गया।
जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में तापमान शून्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया जबकि उससे एक दिन पहले न्यूनतम तापमान शून्य से 5.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था।

बारिश या बर्फबारी का जारी रहने की संभावना
काजीगुंड में शून्य से 5.7 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान रहा। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज किया गया।मौसम विभाग ने कहा है कि अगले दो दिनों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है, लेकिन सोमवार से कुछ दिनों तक विभिन्न स्थानों पर बारिश या बर्फबारी का जारी रहने की संभावना है।

Advertisment

पाइपलाइनों में पानी जम जाता है
कश्मीर में ‘चिल्लई कलां’ की अवधि चल रही है और 40 दिनों की इस अवधि में भीषण ठंड पड़ती है। तापमान गिरने से प्रसिद्ध डल झील समेत घाटी के विभिन्न भागों में जलापूर्ति की पाइपलाइनों में पानी जम जाता है।

weather news Weather forecast Weather Alert warning rains in state rains in mp today rains in mp Rains in bhopal rains in 48 hours rains rain news Rain in MP rain MP Weather News Today mp news in hindi MP Breaking News heavy rain news Delhi Weather CG Breaking News Breaking News bhopal Weather Update bhopal Weather News Update bhopal weather alert bhopal rains bhopal rain bansalnews Bansal News MP CG bansal mp today news bansal mp news Bansal Group bansal bhopal news aaj ka weather
Advertisment
चैनल से जुड़ें