Advertisment

MP Weather Heavy Rain Alert: दो दिन बाद पूरा MP होगा जलमग्न, आज होगी भारी बारिश, लेह-सियाचिन बॉर्डर पर फंसे शिवपुरी के यात्री

author-image
Preeti Dwivedi
MP Weather Heavy Rain Alert: अति भारी बारिश-बज्रपात को लेकर अलर्ट, चीलर-बीना नदी उफान पर, भारी पड़ेंगे अगले 48 घंटें

भोपाल। MP Weather Heavy Rain Alert:  मध्यप्रदेश में अरब सागर का स्ट्रांग सिस्टम तो एक्टिव है ही साथ ही साथ 12 जुलाई से एक और मौसम तंत्र एक्टिव होने जा रहा है। यही कारण है कि मौसम विभाग ने आने वाले दो दिनों में पूरा एमपी (MP)  के जलमग्न होने की संभावना जताई है। तो वहीं अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) पर गए मध्यप्रदेश के शिवपुरी के 12 तीर्थयात्री लेह सियाचिन बॉर्डर पर फंसे हैं।

Advertisment

इन जिलों में पड़ेंगी बौछारें - MP Weather Heavy Rain Alert

मौसम विभाग के अनुसार मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh Mausam) के भोपाल, नर्मदापुरम, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, शहडोल, जबलपुर, सागर संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर तो वहीं रीवा, इंदौर, संभाग के कुछ स्थानों पर बारिश होगी।

इन जिलों में भारी बारिश - MP Weather Heavy Rain Alert:

आज आईएमडी (IMD)  ने जिल जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है उसमें विदिशा, राजगढ़, खंडवा, नीमच, मंदसौर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर कलां, अनूपपुर, उमरिया, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, पन्ना, सागर, दमोह, छतरपुर जिलों में भारी वर्षा और गरज-चमक की संभावना जताई है। आपको बता दें इन जिलों के लिए मौसम विभाग द्वारा येलो अलर्ट जारी किया गया है।

बीते 24 घंटों में बारिश के आंकड़े - Rain Recored: 

बीते 24 घंटों में बारिश के आंकड़े की बात करें तो बीजाडांडी, स्लीमनाबाद में 14, धनोरा में 12, बिलहरी में 11, बड़वारा में 10, नारायणगंज, रीवा, श्योपुर कलां, सौसर, छपारा बिलासपुर में 8 सेमी बारिश दर्ज की गई।

Advertisment

लेह सियाचिन बॉर्डर पर फंसे शिवपुरी के यात्री - Amarnath Yatra

लेह सियाचिन बॉर्डर पर फंसे शिवपुरी के 12 तीर्थयात्री,शिवपुरी आने से पूर्व ही सरचु टॉप पर फंसे हैं। लैंडस्लाइड और बर्फबारी से रास्ता बंद कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार तीन दिन से ये यात्री फंसे हैं। जहां अब राशन भी अब खत्म होने की कगार पर है। जहां अब यात्रियों के लिए कोई व्यवस्था नहीं है।

लैंडस्लाइड से रास्ता बंद, मनाली होते हुए आ रहे थे शिवपुरी - MP Weather Heavy Rain Alert:

जानकारी के अनुसार लेह हिमाचल बॉर्डर पर शिवपुरी के 12 यात्री फंस गए थे। सभी यात्री अमरनाथ की यात्रा कर लेह मनाली होते हुए शिवपुरी आ रहे थे, तभी रास्ते में लेह मनाली बॉर्डर सरचु टॉप बरालचाला के पास 15 हज़ार फुट पर बर्फबारी और लैंडस्लाइड होने से रास्ता बंद हो जाने से फंस गए। ये सभी यात्री तीन दिन से फंसे हुए हैं।

Advertisment

राशन हुआ खत्म - MP Weather Heavy Rain Alert: 

सभी फंसे यात्री जिस ढाबे से राशन ले रहे थे, उसका भी राशन ख़त्म होने लगा है। ये यात्री मनाली से 180 किमी पहले फंसे हैं। मनाली में भी अधिक बारिश होने से कई सड़क टूट गई है साथ ही कई पुल बह गए हैं। लेह तरफ़ बापस जाने बाला रास्ता भी बर्फ़बारी होने से रुक गया है। पीआरओ के अनुसार अभी 4 दिन और इंतज़ार करना पड़ सकता है। लगातार हो रही बारिश से परेशानी और बढ़ती जा रही है। फंसे यात्रियों ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और शासन प्रशासन से मदद की मांग की है।

MP Heavy Rain Alert: 12 जुलाई से एक्टिव होगा नया मौसम तंत्र, तीन दिनों तक इन जिलों में होगी अतिभारी बारिश

MP Manasutra Session 2023: आज से शुरु होगा एमपी विधानसभा का मानसून सत्र, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Advertisment

Aaj Ka Panchang: आज शाम इतने बजे समाप्त हो रहे हैं मूल, पढ़ें आज का पंचांग, 11 जुलाई का राशिफल

Parenting Tips For Exam: याद करने के बाद नहीं भूलेंगे बच्चे, पेरेंट्स अपनाएं ये खास टिप्स

mp weather Heavy Rain Alert, update, 11 july mp weather, today mp weather, mp weather forcast, भोपाल मौसम केंद्र, एमपी वेदर

update today mp weather mp weather forcast एमपी वेदर MP Weather Heavy Rain Alert भोपाल मौसम केंद्र 11 july mp weather
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें