Advertisment

MP Weather Forecast Today : तीन दिन रहेगी राहत, फिर शुरू होगा ठंड का दौर

MP Weather Forecast Today : तीन दिन रहेगी राहत, फिर शुरू होगा ठंड का दौर

author-image
Preeti Dwivedi
MP Weather Forecast Today : तीन दिन रहेगी राहत, फिर शुरू होगा ठंड का दौर

भोपाल। MP Weather Forecast Today : प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज बदलता दिखाई देने लगा ​है। मौसम में अब दिन में हल्की—हल्की गर्मी का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग की मानें तो इसका कारण नया विक्षोभ बताया जा रहा है। आपको बता दें आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दो दिनों में तापमान में भी बढ़ोत्तरी होने की संभावना जताई जा रही है। नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है।

Advertisment

इसलिए बढ़ेगी ठंड — MP Weather Forecast Today:
मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ 5 फरवरी की रात पश्चिमी हिमालय तक पहुंचने के आसार हैं। यही विक्षोभ पश्चिमी हिमालय तक पहुंचने से जनवरी और फरवरी के महीने के दौरान वर्षा का कारण बनते हैं। गौरतलब है लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालय तक पहुंचने के चलते मौसम में परिवर्तन होगा। पहला 5 से 6 फरवरी के बीच होगा तो दूसरा 9 से 11 फरवरी के बीच होगा।

एमपी में भी दिखाई देगा असर — MP Weather Forecast Today:
मौसम विभाग की मानें तो ये दोनों की पश्चिमी विक्षोीा इतने मजबूत नहीं हैं कि उत्तरी मैदानी इलाकों को प्रभावित कर सकें। नतीजतन उत्तरी मैदानी इलाकों सहित 12 फरवरी, 2023 तक मध्यप्रदेश का मौसम शुष्क बने रहने के आसार है। रविवार को सबसे कम तापमान पचमढ़ी का रहा। जहां न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। तो वहीं, नरसिंहपुर में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तो राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।

दो दिन में बदलेगा मौसम — MP Weather Forecast Today:
प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। जिसके प्रभाव से मौसम में परिवर्तन होगा और तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। नए पश्चिमी विक्षोभ से प्रदेश में आने वाले 2 दिनों में रात के पारे में गिरावट होगी। दिन का तापमान सामान्य के आसपास रहेगा। 2 दिन बाद प्रदेश में एक बार फिर कड़ाके की ठंड बढ़ने की आशंका है।

Advertisment

एमपी में वेदर अपडेट Weather News In Hindi today weather news in hindi today latest weather news update severe cold in mp MP Weather Forecast Today : mp lowest temperature in pachmarhi MP Latest Weather Forecast : monday relief from cold Madhya Pradesh Weather News Latest bhopal news bhopal news in hindi bhopal news Bhopal Headlines
Advertisment
चैनल से जुड़ें