Advertisment

MP Weather Forecast Today : ठंड से राहत के आसार, 48 घंटे में 3 डिग्री तक उछलेगा पारा, फिर क्या

MP Weather Forecast Today : ठंड से राहत के आसार, 48 घंटे में 3 डिग्री तक उछलेगा पारा, फिर क्या mp-weather-forecast-today-chances-of-relief-from-cold-mercury-will-rise-up-to-3-degrees-in-48-hours-then-what-pds

author-image
Preeti Dwivedi
MP Weather: सुबह खिली धूप के बाद फिर बढ़ी उमस, दोपहर बाद फिर बदलेगा मौसम

भोपाल।  MP Weather Forecast Today एमपी में मौसम की आंख मिचौली जारी है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों यानि 48 घंटों में पारे में उछाल आने फिर इसके बाद एक बार फिर तापमान में गिरावट की आशंका जताई है। पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते मौसम में ये परिवर्तन दिखाई दे रहा है।

Advertisment

बीते 24 घंटों में ये रहा मौसम — MP Weather Forecast Today
आपको बता दें बीते 24 घंटों में प्रदेश में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से ऊपर आ गया है। MP Weather Forecast Today सबसे कम तापमान की बात करें तो नर्मदापुर में तापमान 6.6 डिग्री दर्ज किया गया। तो वहीं ज्यादा न्यूनतम तापमान की बात करें तो सागर में ये 15.8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग की मानें तो 9-10 फरवरी से तेज सर्दी का दौर फिर शुरू हो सकता है।

दो दिन में बदलेगा मौसम — MP Weather Forecast Today:
प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। जिसके प्रभाव से मौसम में परिवर्तन होगा और तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। नए पश्चिमी विक्षोभ से प्रदेश में आने वाले 2 दिनों में रात के पारे में गिरावट होगी। दिन का तापमान सामान्य के आसपास रहेगा। 2 दिन बाद प्रदेश में एक बार फिर कड़ाके की ठंड बढ़ने की आशंका है।

इसलिए बढ़ेगी ठंड — MP Weather Forecast Today:
मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ 5 फरवरी की रात पश्चिमी हिमालय तक पहुंचने के आसार हैं। यही विक्षोभ पश्चिमी हिमालय तक पहुंचने से जनवरी और फरवरी के महीने के दौरान वर्षा का कारण बनते हैं। गौरतलब है लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालय तक पहुंचने के चलते मौसम में परिवर्तन होगा। पहला 5 से 6 फरवरी के बीच होगा तो दूसरा 9 से 11 फरवरी के बीच होगा।

Advertisment

एमपी में भी दिखाई देगा असर — MP Weather Forecast Today:
मौसम विभाग की मानें तो ये दोनों की पश्चिमी विक्षोीा इतने मजबूत नहीं हैं कि उत्तरी मैदानी इलाकों को प्रभावित कर सकें। नतीजतन उत्तरी मैदानी इलाकों सहित 12 फरवरी, 2023 तक मध्यप्रदेश का मौसम शुष्क बने रहने के आसार है।

mp breaking today mp weather MP Weather Forecast Today : mp weather forcast
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें