Advertisment

MP Weather : फरवरी के अंत तक ठंड की विदाई, हो जाएं तैयार

MP Weather : फरवरी के अंत तक ठंड की विदाई, हो जाएं तैयार mp-weather-farewell-to-cold-by-the-end-of-february-be-ready-pds

author-image
Preeti Dwivedi
MP Weather : फरवरी के अंत तक ठंड की विदाई, हो जाएं तैयार

भोपाल। MP Weather :  दिन में निकलता सूरज, चिलचिलाती धूप भले ही ठंड से राहत का अहसास करा रही हो। लेकिन आने वाले तीन दिनों में एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर अपना असर दिखाएगा। जिसके चलते एमपी में मौसम करवट लेता नजर आएगा। मौसम विज्ञानियों की मानें तो दो दिन ठंड से राहत के आसार हैं। लेकिन इसके बाद एक बार फिर ठंड का दौर शुरू होगा।

Advertisment

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले 3 दिन तक मौसम में कोई ज्यादा परिवर्तन देखने को ​नहीं मिलेगा। लेकिन इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी देखी जा सकती है। हो सकता है फरवरी के अंत तक ठंड की विदाई भी हो जाए।

बीते 24 घंटों में मौसम का हाल — MP Weather : 
आपको बता दें बीते 24 घंटों के दौरान भी मौसम में शुष्कता रही। जहां न्यूनतम तापमान में कोई खासा परिवर्तन नहीं हुआ। सबसे कम तापमान की बात करें तो पचमड़ी में पारा 6.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इसके बाद मलाजखंड में 7 डिग्री का तापमान दर्ज किया गया।

कहां कितना पारा — MP Weather : 
प्रदेश में सबसे कम पारा पचमढ़ी 6.6, मलाजखंड में 7.3, रीवा में 8.6, बैतूल-रायसेन में 8.8, उमरिया में 8.9, मंडला में 9, छिंदवाड़ा में 9.2 डिग्री दर्ज किया गया। तो वहीं प्रदेश में सबसे गर्म दिन की बात करें तो राजगढ़ रहा। राजगढ़ में 31.8, मंडला में 31.7, दमोह में 31.5, खंडवा में 31.1, खरगोन 30.8 उज्जैन 30, सीधी 30 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

Advertisment

आज ऐसा रहेगा मौसम का हाल — MP Weather : 
राजधानी भोपाल की बात करे तो यहां पर अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की उम्मीद है। तो वहीं न्यूनतम तापमान 11 डिग्री के पास जा सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक भोपाल में मंगलवार को मौसम साफ रहने की उम्मीद है।

mp weather Today Weather mp weather update mp breaking mp cold
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें