Advertisment

मध्य प्रदेश में सर्द हवाओं से ठंड का सितम: अगले 2 दिनों में 3-4 डिग्री सेल्सियस और गिरेगा तापमान

MP Weather Cold Update: मध्य प्रदेश में सर्द हवाओं से ठंड का सितम, अगले 2 दिनों में 3-4 डिग्री सेल्सियस और गिरेगा तापमान

author-image
Rohit Sahu
मध्य प्रदेश में सर्द हवाओं से ठंड का सितम: अगले 2 दिनों में 3-4 डिग्री सेल्सियस और गिरेगा तापमान

MP Weather Cold Update: उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं के कारण मध्य प्रदेश के सभी जिलों में ठंड बढ़ गई है। विशेष रूप से पश्चिमी मध्य प्रदेश के इलाकों में सोमवार को दिन और रात के तापमान में भारी गिरावट आई। प्रदेश का सबसे ठंडा जिला शिवपुरी रहा, जहां रात का तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह तापमान पचमढ़ी से भी कम था, पचमढ़ी का तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार को इंदौर का अधिकतम तापमान भी 5.8 डिग्री गिरकर 22.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, हालांकि न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रहा। कई शहरों का तापमान 6 डिग्री तक लुढ़क गया है।

Advertisment
15-20 दिसंबर के बाद शुरू होगा कोल्ड-डे

मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव आएगा। प्रदेश में बर्फीली हवाएं चलेंगी और तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जाएगी। हालांकि, कुछ इलाकों में बादल भी छा सकते हैं और हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। 15-20 दिसंबर के बाद कोल्ड डे, कोहरे और शीतलहर की स्थिति बन सकती है। आज सोमवार को सिंगरौली, सीधी, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, मंडला और बालाघाट जिलों के विभिन्न हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। खासकर दिसंबर के अंत और जनवरी में 20 से 22 दिन कोल्ड वेव यानी सर्द हवाओं और घने कोहरे की स्थिति बन सकती है।

इन मौसमी प्रणालियों का असर से चलेगी बर्फीली हवाएं

वर्तमान में विभिन्न स्थानों पर चार मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं। उत्तर-पश्चिम भारत के ऊपर जेट स्ट्रीम, बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र, मध्य पाकिस्तान पर एक पश्चिमी विक्षोभ, हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात और पाकिस्तान पर एक प्रेरित चक्रवात बन चुका है। इन प्रणालियों के प्रभाव से हवाओं के साथ प्रदेश में कुछ नमी आ रही है और पूर्वी मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर आंशिक बादल और बारिश की स्थिति बन रही है। हवाओं का रुख उत्तर और उत्तर-पश्चिमी होने के कारण सोमवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है। हालांकि, जबलपुर और शहडोल संभाग के कुछ जिलों में आंशिक बादल बने रह सकते हैं।

पिछले 24 घंटे में ऐसा रहा प्रदेश का मौसम

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के जबलपुर और शहडोल संभागों के कुछ जिलों में हल्की वर्षा दर्ज की गई, जबकि अन्य सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा। अधिकतम तापमान में सभी संभागों के जिलों में कोई विशेष परिवर्तन नहीं देखा गया। हालांकि, रीवा संभाग के जिलों में तापमान सामान्य से कम था, जबकि बाकी सभी संभागों के जिलों का तापमान सामान्य रहा। न्यूनतम तापमान भोपाल, इंदौर और नर्मदापुरम संभागों में काफी गिरा, जबकि अन्य संभागों के जिलों के तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ। भोपाल संभाग के जिलों का तापमान सामान्य से कम था।

Advertisment

यह भी पढ़ें: आयुष्मान भारत 70+ अपडेट: निरामय योजना से जुड़े‌ निजी अस्पतालों, नर्सिंग होम में कार्ड अनिवार्य रूप से बनाने के निर्देश

temperature in satna temperature in sagar temperature in gwalior MP Weather News mp weather MP Temperature jabalpur temperature Indore Temperature Cold winds in MP Bhopal Temperature
Advertisment
चैनल से जुड़ें