Advertisment

MP Weather: मध्यप्रदेश में कल से बढ़ सकती है ठंड, अभी फेंगल तूफान के कमजोर होने से राहत

MP Weather: मध्यप्रदेश फिलहाल कड़ाके की ठंड से ठिठुर नहीं रहा है। फेंगल तूफान कमजोर पड़ने से हवाओं के साथ नमी आ रही है। सबसे कम तापमान राजगढ़ में रिकॉर्ड किया गया।

author-image
Rahul Garhwal
MP Weather: मध्यप्रदेश में कल से बढ़ सकती है ठंड, अभी फेंगल तूफान के कमजोर होने से राहत

MP Weather: फेंगल तूफान अब काफी कमजोर हो गया है, लेकिन इसके प्रभाव से हवाओं में थोड़ी नमी आ रही है। इस कारण मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिली है। गुरुवार को रात का सबसे कम तापमान राजगढ़ में 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दिन का अधिकतम तापमान नर्मदापुरम में 31.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

Advertisment

कड़ाके की ठंड के आसार नहीं

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी कड़ाके की ठंड नहीं पड़ेगी। मौसम विज्ञान केंद्र की जानकारी के अनुसार, इस समय उत्तर भारत के ऊपर जेट स्ट्रीम सक्रिय है। तूफान फेंगल अब कमजोर हो गया है और पूर्व-मध्य अरब सागर में हवा के ऊपरी हिस्से में चक्रवात के रूप में है।

कई जिलों में दिन का तापमान बढ़ा

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने कहा कि हवाओं का दिशा उत्तरी और उत्तर-पूर्वी है। इस कारण तापमान में बदलाव जारी है। हालांकि दिन के समय प्रदेश के ज्यादातर जिलों में तापमान बढ़ा है।

[caption id="attachment_711251" align="alignnone" width="508"]MP Weather Update ठंड में लोगों को आग का सहारा[/caption]

Advertisment

बारिश की संभावना

7 दिसंबर को एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में आने की उम्मीद है। इसके कारण उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश हो सकती है। जब ये विक्षोभ उत्तर भारत से आगे बढ़ेगा, तो मध्यप्रदेश में फिर से कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो सकता है। इसके पहले मौसम का हाल इसी तरह बने रहने की संभावना है।

ये खबर भी पढ़ें: MP शिक्षक पात्रता परीक्षा 2018: हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा- भर्ती प्रक्रिया पूरी होने से पहले बीच में क्यों बदले नियम

प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान

भोपाल - 13.8 डिग्री

ग्वालियर - 11 डिग्री

इंदौर - 17.1 डिग्री

पचमढ़ी - 11.2 डिग्री

रतलाम - 14. 2 डिग्री

उज्जैन - 16.7 डिग्री

जबलपुर - 13.02 डिग्री

सिवनी - 17 डिग्री

रीवा - 11.3 डिग्री

सागर - 15.3 डिग्री

सीधी - 14 डिग्री

टीकमगढ़ - 11.3 डिग्री

मंडला - 12.8 डिग्री

ये खबर भी पढ़ें: मध्यप्रदेश के दफ्तरों में करप्शन शिकायत पेटी: पोर्टल पर अपलोड होगी कंप्लेन, ऑफिसर रोज सुबह साढ़े 11 बजे कराएंगे जांच

Advertisment
pachmari temperature pachmari cold mp weather update mp weather mp bhopal cold Indore Temperature gwalior temperature Bhopal Temperature
Advertisment
चैनल से जुड़ें