Advertisment

एमपी में फिर लौटी ठंड: फेंगल का असर खत्म, अगले कुछ दिनों में कड़ाके ठंड की चेतावनी, उत्तर-पश्चिमी हवाओं से गिरेगा तापमान

MP Weather: मौसम का मिजाज बदल गया है, जिससे कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है, जबकि अन्य जगहों पर कड़ाके की ठंड पड़ने की उम्मीद है।

author-image
Rohit Sahu
एमपी में फिर लौटी ठंड: फेंगल का असर खत्म, अगले कुछ दिनों में कड़ाके ठंड की चेतावनी, उत्तर-पश्चिमी हवाओं से गिरेगा तापमान

MP Weather: तूफान फेंगल अब प्रभाव खत्म हो चुका है। जिससे हवाओं का रुख उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी दिशा में बदल गया है। सर्द हवाओं के कारण मध्य प्रदेश में एक बार फिर ठंड बढ़ने लगी है। इस बीच, शनिवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस नौगांव में दर्ज किया गया। सात शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। हिल स्टेशन पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, अगले दो दिन तक मौसम में यही स्थिति बनी रह सकती है, उसके बाद तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो सकता है।

Advertisment
हवाओं का रुख उत्तरी होने से ठंडक बढ़ेगी

मौसम विज्ञान केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस समय उत्तर भारत के ऊपर जेट स्ट्रीम मौजूद है। तूफान फेंगल अब कमजोर होकर प्रभावहीन हो गया है। एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान और उसके पास जम्मू कश्मीर में द्रोणिका के रूप में सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला के अनुसार, विभिन्न मौसम प्रणालियों के प्रभाव के अलावा हवाओं का रुख उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी हो गया है।

पहाड़ों में फिर शुरू हुई बर्फबारी

उत्तरी हवाओं के प्रभाव से तापमान में कुछ गिरावट आने लगी है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत से आगे बढ़ने पर प्रदेश के कई शहरों का तापमान फिर से 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है। हालांकि, शीतलहर की स्थिति 15 दिसंबर के बाद बनने की संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें: इटारसी रेलवे बुकिंग कार्यालय में 4.50 लाख गायब: हिसाब कम मिलने पर दो महिला कर्मचारियों सस्पेंड

Advertisment
एमपी के बड़े शहरों में तापमान

बड़े शहरों में रात का न्यूनतम तापमान इस प्रकार रहा: ग्वालियर में 8.5 डिग्री सेल्सियस, जबलपुर में 12.6 डिग्री, भोपाल में 14 डिग्री, उज्जैन में 16 डिग्री, और इंदौर में 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें: ग्वालियर में हिट एंड रन में एक की मौत: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक दोस्त की गई जान, दूसरा गंभीर

pachmari temperature pachmari cold mp weather update mp weather mp bhopal cold Indore Temperature gwalior temperature Bhopal Temperature
Advertisment
चैनल से जुड़ें