Advertisment

मध्यप्रदेश में फेंगल का असर: बादल छाए रहने का अनुमान, पचमढ़ी में रही सबसे सर्द रात, इस दिन से फिर लौटेगी कड़ाके की ठंड

MP Weather: एमपी में फेंगल का असर, बादल छाए रहने का अनुमान,पचमढ़ी में रही सबसे सर्द रात, इस दिन से फिर लौटेगी कड़ाके की सर्दी

author-image
Rohit Sahu
MP Weather bhopal indore gwalior pachmari cold temperature 5 december update

MP Weather: फेंगल तूफान कमजोर होकर अरब सागर में कम दबाव के क्षेत्र में बदल गया है और इसके पश्चिमी दिशा में बढ़ने की संभावना है। हालांकि, इसके प्रभाव से हवाओं के साथ नमी आने के कारण मध्य प्रदेश में ऊंचे और मध्यम स्तर पर बादल बने हुए हैं। रात के तापमान में वृद्धि से फिलहाल कड़ाके की ठंड में कुछ राहत मिल गई है। बुधवार को प्रदेश में रात का सबसे कम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस टीकमगढ़ में दर्ज किया गया। पचमढ़ी हिल स्टेशन में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, दिन का सबसे अधिक तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस खजुराहो में रिकॉर्ड किया गया।

Advertisment
कमजोर हुआ फेंगल

अरब सागर में तूफान फेंगल अब कमजोर हो चुका है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, इस समय पश्चिमोत्तर भारत के ऊपर जेट स्ट्रीम (12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर पश्चिम से पूर्व दिशा में 268 किमी प्रति घंटा की गति से हवाएं चल रही हैं) बना हुआ है।

अगले 2 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला के अनुसार, फेंगल के प्रभाव के कारण हवाओं का रुख पूर्वी और उत्तर-पूर्वी दिशा में बना हुआ है। हवाओं के साथ नमी आने से मध्यम स्तर के बादल बन गए हैं, जिसके कारण प्रदेशभर में रात के तापमान में वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा कि अगले दो दिनों तक मौसम का यही मिजाज बना रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: भोपाल यूनियन कार्बाइड फैक्टरी: मध्यप्रदेश हाईकोर्ट का राज्य सरकार को आदेश, एक महीने में हटाएं जहरीला कचरा
Advertisment
7 दिसंबर से लौटेगी कड़ाके की सर्दी

सात दिसंबर को एक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने की संभावना है। इसके प्रभाव से उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने के बाद, न्यूनतम तापमान में एक बार फिर गिरावट आने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: इंदौर में 1 रुपए का ईनामी बदमाश गिरफ्तार: पुलिसकर्मी के घर में किराएदार बन काट रहा था फरारी

pachmari temperature pachmari cold mp weather update mp weather mp bhopal cold Indore Temperature gwalior temperature Bhopal Temperature
Advertisment
चैनल से जुड़ें