Advertisment

MP Weather: एमपी में लौटेगी ठंड, फिर गिरेगा पारा, इन शहरों में छाएंगे बादल, जानें मौसम का हाल

MP Weather: मध्य प्रदेश में शुक्रवार से फिर से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार, दिन और रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की कमी हो सकती है। भोपाल और ग्वालियर में बादल छाए रहेंगे, जबकि इंदौर और उज्जैन में आसमान साफ रहेगा।

author-image
Ashi sharma
MP Weather

MP Weather

MP Weather: मध्य प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदलाव के संकेत दे रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार से प्रदेश में तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है। भोपाल और ग्वालियर में बादल छाए रहेंगे, जबकि इंदौर और उज्जैन में आसमान साफ रहेगा।

फरवरी के आखिरी दिनों में मौसम का यही रुख बना रहने की उम्मीद है। इस समय दक्षिण पाकिस्टान और राजस्थान के ऊपर चक्रवाती हवाओं का सिस्टम सक्रिय है, जबकि उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ भी प्रभावी है। इसके चलते प्रदेश में तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

तापमान में गिरावट

मौसम विभाग के मुताबिक, फरवरी के आखिरी दिनों में मौसम का यही रुख बना रहेगा। इस समय दक्षिण पाकिस्तान और राजस्थान के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का सिस्टम सक्रिय है। साथ ही, उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय है, जिसके कारण प्रदेश में मौसम में बदलाव आया है।
Advertisment

गुरुवार को तापमान का उतार-चढ़ाव

गुरुवार को प्रदेश में तापमान में उतार-चढ़ाव देखा गया। दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। खरगोन में सबसे ज्यादा 34 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं, सिवनी, मंडला, गुना, खंडवा और रतलाम में तापमान 33 डिग्री के पार पहुंच गया। दमोह, खजुराहो, सागर, धार और नर्मदापुरम में तापमान 31 डिग्री या उससे अधिक रहा।

भोपाल में 31.6 डिग्री, इंदौर में 30.6 डिग्री, ग्वालियर में 28.8 डिग्री और उज्जैन में 31.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। रात के तापमान में भी बढ़ोतरी देखी गई। हालांकि, शुक्रवार से तापमान में गिरावट शुरू हो जाएगी। गुरुवार को मुरैना और भिंड में हल्की बारिश भी हुई।

पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव

मौसम विभाग के अनुसार, 24 फरवरी को उत्तर-पश्चिम भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसका असर मध्य प्रदेश में भी देखने को मिल सकता है।

Advertisment

मौसम वैज्ञानिक प्रमेंद्र कुमार रैकवार ने बताया कि फरवरी में कई पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होते हैं। इस बार भी ऐसा ही है, जिसके कारण तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। फिलहाल बारिश होने की संभावना नहीं है।

अगले दो दिनों का मौसम:

  • 21 फरवरी: भोपाल में बादल छाए रहेंगे। इंदौर, उज्जैन, जबलपुर और ग्वालियर में गर्मी का असर रहेगा।
  • 22 फरवरी: दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

पिछले महीनों की ठंड का असर

पिछले 10 साल के आंकड़ों के अनुसार, फरवरी में रातें ठंडी और दिन गर्म रहते हैं। इस बार भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। भोपाल, इंदौर और उज्जैन में दिन का तापमान 30 डिग्री से अधिक रह सकता है, जबकि रात में तापमान 10 से 14 डिग्री के बीच रहेगा। ग्वालियर में सबसे ज्यादा ठंड पड़ती है। पिछले साल यहां न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री तक पहुंचा था।

Advertisment

मौसम वैज्ञानिकों का विश्लेषण

इस साल नवंबर और दिसंबर में कड़ाके की ठंड पड़ी। नवंबर में भोपाल में 36 साल का रिकॉर्ड टूटा। दिसंबर में भी ठंड ने कई रिकॉर्ड तोड़े। भोपाल में दिसंबर की सर्दी ने 58 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। जनवरी में भी ठंड का असर रहा, लेकिन पिछले 10 साल के ट्रेंड के अनुसार तेज सर्दी नहीं पड़ी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता कम होने के कारण तेज बारिश और ओलावृष्टि नहीं हुई।

यह भी पढ़ें- MP Weather update: बढ़ रहा दिन का तापमान, पड़ने लगी गर्मी, जानें एमपी के मौसम का ताजा हाल

यह भी पढ़ें- MP Weather Update: ग्वालियर-शिवपुरी समेत 8 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, जानिए भोपाल-इंदौर में कैसा रहेगा मौसम

Advertisment
mp weather mp weather update mp weather forecast मध्य प्रदेश मौसम तापमान में गिरावट भोपाल मौसम फरवरी मौसम ठंड का असर ग्वालियर बारिश पश्चिमी विक्षोभ
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें