Advertisment

MP Weather: राजधानी भोपाल में 41.8 डिग्री तापमान, दतिया सबसे गर्म, जानें कल कैसा रहेगा आपके जिले का मौसम

MP Weather: मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी का कहर जारी है। दतिया का तापमान 47.2 डिग्री पर पहुंच गया। भोपाल में 41.8 दर्ज किया गया।

author-image
Rahul Garhwal
MP Weather: राजधानी भोपाल में 41.8 डिग्री तापमान, दतिया सबसे गर्म, जानें कल कैसा रहेगा आपके जिले का मौसम

MP Weather: मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है। शनिवार को दतिया सबसे गर्म रहा। यहां तापमान 47.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं राजधानी भोपाल में तापमान 41.8 डिग्री रहा। रतलाम और खजुराहो में पारा 44-44 डिग्री पर पहुंचा। मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिणी हवाओं ने मध्यप्रदेश को झुलसा दिया है। वहीं राजस्थान में बना सिस्टम वीक होने से तेज गर्मी पड़ रही है।

Advertisment

आपके जिले का आज का तापमान

  • भोपाल - 41.8 डिग्री
  • बैतूल - 39.2 डिग्री
  • दतिया - 47.2 डिग्री
  • धार - 42.5 डिग्री
  • गुना - 40.6 डिग्री
  • ग्वालियर - 45 डिग्री
  • नर्मदापुरम - 38.1 डिग्री
  • इंदौर - 41.3 डिग्री
  • खंडवा - 42.5 डिग्री
  • खरगोन - 42 डिग्री
  • रायसेन - 40.2 डिग्री
  • रतलाम - 44 डिग्री
  • शिवपुरी - 42.2 डिग्री
  • उज्जैन - 42.6 डिग्री
  • छिंदवाड़ा - 37.6 डिग्री
  • दमोह - 42.5 डिग्री
  • जबलपुर - 40.3 डिग्री
  • खजुराहो - 44 डिग्री
  • मंडला - 38.2 डिग्री
  • नरसिंहपुर - 42.2 डिग्री
  • नौगांव - 44.5 डिग्री
  • रीवा - 41.4 डिग्री
  • सागर - 42 डिग्री
  • सतना - 42.6 डिग्री
  • सिवनी - 36.4 डिग्री
  • सीधी - 42 डिग्री
  • टीकमगढ़ - 42.8 डिग्री
  • उमरिया - 40.8 डिग्री
  • बालाघाट - 37 डिग्री

कल इन जिलों में बारिश की संभावना

रविवार को छिंदवाड़ा, पांढुरना, सिवनी, मंडला और बालाघाट में बारिश की संभावना है। गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।

कल इन जिलों में हीटवेव अलर्ट

कल मध्यप्रदेश के 8 जिलों में लू का असर देखने को मिलेगा। गुना, अशोकनगर, ग्वालियर, शिवपुरी, दतिया, मुरैना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में हीटवेव चलेगी।

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें: IRCTC Kashmir Tour Package: किफायती दामों में करें कश्मीर की सैर, रहना और खाना होगा फ्री,खर्च होंगे बस इतने कम रुपए

इन जिलों में कल कैसा रहेगा मौसम ?

राजधानी भोपाल में कल तेज गर्मी पड़ेगी। 12-14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। जबलपुर में धूप-छांव रहेगी। हल्के बादल रहेंगे और गर्मी पड़ेगी। इंदौर में गर्मी से लोग परेशान होंगे। वहीं नर्मदापुरम में हल्की-बूंदाबांदी हो सकती है।

Advertisment
चैनल से जुड़ें