Advertisment

MP Weather Alert : चक्रवाती तूफान का असर! इंदौर, जबलपुर, नर्मदापुरम में होगी बारिश! छाएंगे बादल

author-image
Preeti Dwivedi
MP Weather Alert : चक्रवाती तूफान का असर! इंदौर, जबलपुर, नर्मदापुरम में होगी बारिश! छाएंगे बादल

भोपाल। MP Weather Alert: प्रदेश में मौसम में अब सुबह, शाम की ठंड और दिन की धूप के साथ अब बारिश भी शामिल हो सकती है। जी हां मौसम विभाग ने चक्रवाती तूफान का असर एमपी ​में दिखने के असार बताए हैं। मौसम विज्ञानियों की मानें तो वर्तमान में बंगाल की खाड़ी में बना एक गहरा अवदाब का क्षेत्र 8 दिसंबर से चक्रवाती तूफान में बदलने के आसार हैं। जो 9 दिसंबर को तमिलनाडू से टकराएगा। इसका असर मध्यप्रदेश में भी देखने को मिलेगा।

Advertisment

मध्यप्रदेश वैदर 10 दिसंबर से छाएंगे बादल
इन्हीं चक्रवात तूफानी हवाओं का असर रहेगा। कि एमपी में हवा के साथ नमी आने लगेगी। जिसके कारण 10 दिसंबर से प्रदेश के अधिकतर जिलों में बादल छाने के आसार हैं। आपको बता दें जिन जिलों बारिश के आसार हैं उनमें इंदौर, नर्मदापुरम, जबलपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा भी हो सकती है। आज यानि गुरूवार के तापमान की बात करें तो वर्तमान में हवा का रुख उत्तरी बने रहने से न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है।

लेकिन एक दिन बाद यानि शुक्रवार 9 दिसंबर से एक बार फिर रात का तापमान फिर बढ़ सकता है। बीते 24 घंटों के तापमान की बात करें तो प्रदेश में सबसे कम 5.8 डिग्री सेल्सियस तापमान उमरिया में दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार वर्तमान में हवा का रुख उत्तरी होने के कारण रात के तापमान में फिर गिरावट होने लगी है।

weather center Rain in Madhya Pradesh mp weather alert monsoon in madhya pradesh monsoon depart Madhya Pradesh Weather Update Madhya Pradesh Weather alert madhya pradesh news madhya pradesh hindi news cold in madhya pradesh chances of rain bhopal
Advertisment
चैनल से जुड़ें