Advertisment

MP Weather : 13 डिसे पहुंचा न्यूनतम पारा, होने लगा ठंड का एहसास

author-image
Preeti Dwivedi
MP Weather : 13 डिसे पहुंचा न्यूनतम पारा, होने लगा ठंड का एहसास

भोपाल। MP Weather मध्यप्रदेश में ठंडक का असर दिखाई देने लगा है। मानसून की विदाई के बाद अब सुबह शाम ठंड का असर दिखाई देने लगा है। हालांकि दिन में तेज धूम फिर भी जला रही है। मौसम विभाग के अनुसार सुबह शाम के पारे में भी गिरावट देखी जाने लगी है। तो वहीं बंगाल की खाड़ी में बन सरहि चक्रवात की संभावनाओं के चलते मौसम में बदलाव के संकेत भी मिल रहे हैं। स्कूल जाते बच्चे भी अब स्वेटर और केप लगाए दिखाई दे रहे हैं। लेकिन इसी के साथ अब बदलता मौसम ​बीमारियों से सतर्क रहने और बचे रहने के लिए आगाह कर रहा है।

Advertisment

कैसा रहा बीते 24 घंटो का मौसम —
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा। अधिकतम तापमान में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। वह नर्मदापुरम संभाग के जिलों में सामान्य से कम तथा शेष संभागों के जिलों में सामान्य तापामन दर्ज किया गया। प्रदेश में सर्वाधिक तापमान की बात करें तो 35 डिग्री सेंटीग्रेड राजगढ़ में दर्ज किया गया।

मंडला रहा सबसे ठंडा —
न्यूनतम तापमान की बात करें तो उज्जैन संभाग के जिलों में काफी तापमान गिरा है। शेष संभाग के जिलों में विशेष परिवर्तन देखने को नहीं मिला। इन सभी संभाग के जिलों में तापमान सामान्य दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान की बात करें तो 13 डिग्री सेंटीग्रेड मंडला में दर्ज किया गया।

अगले 2 दिनों के लिए कैसा रहेगा मौसम —
आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो दिनों तक आकाश की स्थिति साफ रह सकती है। वातावरण शुष्क रहेगा। तो हवाओं की गति 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हो सकती है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेंटीग्रेड तथा न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेंटीग्रेड तक जा सकता है।

Advertisment
weather today weather news weather in madhya pradesh weather forecast madhya pradesh Weather forecast weather alert for madhya pradesh weather Top video Rain in MP rain alert in mp Popular video mp weather update mp weather today MP Weather Report MP Weather News Today MP Weather News mp weather forecast mp weather mp rain news mp rain alert today mp rain alert Madhya Pradesh Weather Update madhya pradesh weather report Madhya Pradesh Weather News MADHYA PRADESH weather Google Trending News "articleSection":"Google Trending News
Advertisment
चैनल से जुड़ें