Advertisment

Vikramaditya Vedic Clock: दुनिया की पहली वैदिक घड़ी का लोकार्पण, मोबाइल ऐप में भी 189 भाषाओं में देख सकेंगे मुहूर्त

Madhya Pradesh Bhopal Vikramaditya Vedic Clock: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के भोपाल स्थित आवास के मुख्य गेट पर सोमवार, 1 सितंबर 2025 को दुनिया की पहली विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का लोकार्पण किया गया।

author-image
sanjay warude
Vikramaditya Vedic Clock

Vikramaditya Vedic Clock

Madhya Pradesh Bhopal Vikramaditya Vedic Clock: मध्यप्रदेश के भोपाल स्थित सीएम हाउस के मुख्य गेट पर सोमवार, 1 सितंबर 2025 को दुनिया की पहली विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का लोकार्पण किया गया।

Advertisment

इस विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का एक मोबाइल ऐप भी लांच किया गया है। जिसमें 189 भाषाओं में आप सभी मुहूर्त देख सकेंगे। इसमें 7 हजार साल पुराना पंचांग भी निकाल सकेंगे। अभी आमजन के लिए घड़ी खरीदने जैसी कोई व्यवस्था नहीं है। हालांकि, भविष्य में इस वैदिक घड़ी को शहर के प्रमुख स्थानों पर स्थापित कर सकते हैं। यह घड़ी भारतीय काल गणना पर आधारित है।

उज्जैन में भी एक ऐसी ही वैदिक घड़ी

विक्रमादित्य वैदिक घड़ी को बनाने वाले आरोह श्रीवास्तव पेशे से इंजीनियर है। ऐसी ही एक एक वैदिक घड़ी उज्जैन में भी लगाई गई है, जिसका 29 फरवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकार्पण किया था। आज के इस लोकार्पण समारोह में सीएम मोहन यादव, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, सांसद आलोक शर्मा, मंत्री कृष्णा गौर, विधायक रामेश्वर शर्मा, मेयर मालती राय समेत अन्य मौजूद रहे।

अलग-अलग 30 शुभ मुहूर्त, अलार्म भी

विक्रमादित्य वैदिक घड़ी के ऐप में 3179 विक्रम पूर्व से लेकर महाभारतकाल और वर्तमान तक की जानकारी शामिल है। इसमें 7000 से अधिक वर्षों के पंचांग, तिथि, नक्षत्र, योग, करण, वार, मास, व्रत और त्यौहार की जानकारी शामिल है। धार्मिक कार्य, साधना और व्रत के लिए 30 अलग-अलग शुभ मुहूर्त और अलार्म की सुविधा भी ऐप में शामिल है।

Advertisment

https://twitter.com/BansalNews_/status/1962448847755751552

वैदिक घड़ी में और क्या विशेषताएं ?

  • वैदिक समय (30 घंटे), वर्तमान मुहूर्त स्थान, GMT और IST समय
  • मौसम संबंधी जानकारी जैसे तापमान, हवा की गति और आर्द्रता (humidity)।
  • दैनिक सूर्योदय- सूर्यास्त की गणना के आधार पर हर दिन के 30 मुहूर्त की सटीक जानकारी देता है।
  • घड़ी में जीएमटी (GMT) के 24 घंटों को 30 मुहूर्तों में बांटा गया है।
  • यह घड़ी सूर्योदय और सूर्यास्त के आधार पर समय की गणना करती है
  • हर घटी (मुहूर्त) का अपना एक धार्मिक नाम और महत्व है।
  • यह घड़ी मुहूर्त गणना, पंचांग और मौसम की जानकारी भी देती है।

[caption id="attachment_887534" align="alignnone" width="1316"]Vikramaditya Vedic Clock मुख्यमंत्री के भोपाल स्थित आवास के मुख्य गेट पर दुनिया की पहली विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का लोकार्पण।[/caption]

यह खबर भी पढ़ें: MP Rain Alert: मध्यप्रदेश में सितंबर माह के पहले दिन तेज बारिश, पूरा एक सप्ताह ऐसे ही बरसेंगे बादल

Advertisment

अगले 5800 सालों का पंचांग उपलब्ध

  • 5800 वर्षों तक के लिए पूर्ण विक्रम संवत पंचांग (तिथि, नक्षत्र, योग, करण, वार, मास, व्रत और त्योहार) उपलब्ध है।
  • 30 मुहूर्तों को देवताओं के अनुसार शुभ या अशुभ का लेबल दिया गया है।
  • आप हर मुहूर्त के लिए अलार्म सेट कर सकते हैं।

अभी क्या है हमारा मानक समय ?

- ब्रिटिश शासन के दौरान भारत में दो समय क्षेत्र थे।
- जिसमें कोलकाता और मुंबई का अलग-अलग थे।
- बाद में पूरे देश के लिए एक मानक समय (IST) स्थापित किया गया।
- हमारा आईएसटी (GMT+5.30) ग्रीनविच मीन टाइम से 5.5 घंटे आगे है।
- जीएमटी (ग्रीनविच मीन टाइम) एक वैश्विक मानक है,
- जिसे 1884 में मान्यता मिली थी
- और यह 1972 तक अंतर्राष्ट्रीय सिविल टाइम का मानक बन गया।

हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।
Advertisment

विक्रमादित्य वैदिक घड़ी-ऐप: बजेगा शुभ मुहूर्त का अलार्म, होगी 7000+ साल के पंचांग की जानकारी, CM मोहन यादव करेंगे अनावरण

Vikramaditya Vedic Clock and App Launch: 1 सितंबर 2025 को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का अनावरण और इसका ऐप लॉन्च करेंगे। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित होगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

hindi news CM house bhopal news Mohan Yadav MP CM House MP Vikramaditya Vedic Clock Details Vikramaditya Vedic Clock Madhya Pradesh Bhopal Vikramaditya Vedic Clock
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें