Advertisment

MP Vishsabha: पक्ष ने मांगा उपाध्यक्ष का पद, कमलनाथ ने दिया परंपराओं का हवाला

भोपाल। नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ ने बीजेपी MP Vishsabha पर विधानसभा की परंपराएं तोड़ने का आरोप लगाया है।

author-image
Bansal News
MP Vishsabha: पक्ष ने मांगा उपाध्यक्ष का पद, कमलनाथ ने दिया परंपराओं का हवाला

भोपाल। नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ ने बीजेपी MP Vishsabha पर विधानसभा की परंपराएं तोड़ने का आरोप लगाया है।सदन की कार्यवाही में शामिल होने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इंदौर हादसे के कारण वे विधानसभा की कार्यवाही में नहीं आने वाले थे, लेकिन नए स्पीकर के सम्मान और परंपराओं को ध्यान में रखते हुए वे सदन की कार्यवाही में शामिल हुए है। उन्होंने सत्ता पक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी ने पिछली बार स्पीकर के चुनाव में परंपराओं को तोड़ा था, लेकिन कांग्रेस सदन की परंपराओं में विश्वास रखती है। अध्यक्ष का पद सत्ता पक्ष के पास रहता है जबकि उपाध्यक्ष का पद विपक्ष को जाता है उन्होंने ये भी कहा कि विधायक दल की बैठक में ही उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर अंतिम फैसला करेंगे।

Advertisment

कांग्रेस ने ही नई परंपरा शुरू की थी
उधर गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस ने ही नई परंपरा शुरू थी। बीजेपी ने हमेशा परंपराओं का निर्वहन किया है, लेकिन पिछली सरकार में कांग्रेस ने परंपराओं को दरकिनार किया था उसकी पालन बीजेपी करेगी। एक लिहाज से गृह मंत्री ने संकेत दिया है कि उपाध्यक्ष का पद विपक्ष को देने वाले नहीं है।

traditions post of vice president party new speaker MP Vishsabha mp vidhan sabha news mp news in hindi MP Breaking News Leader of Opposition kamal nath Indore accident House. BJP last Speaker election cites Breaking News bjp bansalnews Bansal News MP CG bansal mp today news bansal mp news bansal bhopal news assembly traditions assembly
Advertisment
चैनल से जुड़ें