/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/MP-Vidhan-Sabha-Chief-Secretary-Arvind-Sharma-Update-AP-Singh-hindi-news-zvj.webp)
हाइलाइट्स
- अरविंद शर्मा बने मध्यप्रदेश विधानसभा के नए प्रमुख सचिव।
- एपी सिंह हुए सेवानिवृत्त, मानव अधिकार आयोग में नियुक्ति।
- लोकसभा में बतौर डायरेक्टर सेवाएं दे चुके हैं अरविंद शर्मा।
Madhya Pradesh (MP) Vidhan Sabha Chief Secretary Arvind Sharma Appointment Update : मध्यप्रदेश विधानसभा में प्रशासनिक बदलाव हुआ है। विधानसभा के वरिष्ठ अधिकारी एपी सिंह 10 वर्षों की सेवा के बाद रिटायर हो गए हैं और उनकी जगह अरविंद शर्मा ने प्रमुख सचिव का पद संभाल लिया है। एपी सिंह को मानव अधिकार आयोग में प्रशासनिक सदस्य के रूप में नियुक्त किया जाएगा। वहीं एपी सिंह की आयोग में नियुक्ति पर कांग्रेस ने आपत्ति जताते हुए कोर्ट जाने की चेतावनी है।
अरविंद शर्मा बने नए प्रमुख सचिव
मध्य प्रदेश विधानसभा सचिवालय में अरविंद शर्मा को नया प्रमुख सचिव बनाया गया है। वे एपी सिंह की जगह लेंगे, जो करीब 10 साल इस पद पर रहने के बाद रिटायर हुए हैं। अरविंद शर्मा ने नए प्रमुख सचिव के तौर पर मंगलवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। वे पहले लोकसभा सचिवालय में डायरेक्टर के पद पर सेवाएं दे चुके हैं। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के आग्रह पर उनकी सेवाएं मप्र विधानसभा में ली गई थीं।
10 साल बाद बदली विधानसभा की कमान
मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह मंगलवार को सेवानिवृत्त हो गए हैं। उन्होंने 2016 से इस पद पर कार्य किया और दो बार सेवा-वृद्धि के साथ लगभग 10 वर्षों तक प्रमुख सचिव के पद पर बने रहे। रिटायरमेंट के बाद उन्हें मानव अधिकार आयोग में प्रशासनिक सदस्य के रूप में नियुक्त किया जाएगा। जिसके आदेश जल्द जारी होंगे।
/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/Madhya-Pradesh-MP-Vidhan-Sabha-Chief-Secretary-Arvind-Sharma-Appointment-Update-300x200.webp)
एपी सिंह को दी गई विदाई
एपी सिंह को मंगलवार को आयोजित एक कार्यक्रम में शाल और श्रीफल भेंट कर भावभीनी विदाई दी गई। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने एपी सिंह को विदाई दी। सोमवार को पूर्व विधायक मंडल की ओर से भी एपी सिंह का सम्मान किया गया।
कांग्रेस ने जताया विरोध
एपी सिंह की नियुक्ति को लेकर राजनीतिक विवाद भी सामने आया है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने एपी सिंह की आयोग में नियुक्ति पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि इस नियुक्ति के खिलाफ कांग्रेस हाईकोर्ट का रुख करेगी। वे चयन समिति का हिस्सा भी थे।
लोकसभा के निदेशक रह चुके हैं अरविंद शर्मा
नए प्रमुख सचिव अरविंद शर्मा पूर्व में लोकसभा सचिवालय में निदेशक के पद पर कार्य कर चुके हैं। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने उनके नाम पर सहमति प्रदान की थी। तोमर के अध्यक्ष बनने के बाद शर्मा की सेवाएं विधानसभा सचिवालय में ली गईं और अब उन्हें वहां की सर्वोच्च प्रशासनिक जिम्मेदारी सौंप दी गई है। वहीं, अरविंद शर्मा के कार्यभार संभालने के साथ ही विधानसभा सचिवालय में प्रशासनिक कार्यों की नई दिशा तय होने की उम्मीद जताई जा रही है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें