Advertisment

Mp Vaccination: प्रदेश में 10 नवंबर से फिर शुरू होगा वैक्सीनेशन अभियान, दूसरे डोज पर दिया जाएगा जोर

Mp Vaccination: प्रदेश में 10 नवंबर से फिर शुरू होगा वैक्सीनेशन अभियान, दूसरे डोज पर दिया जाएगा जोरMp Vaccination: Vaccination campaign will start again in the state from November 10, emphasis will be given on second dose

author-image
Bansal News
Mp Vaccination: प्रदेश में 10 नवंबर से फिर शुरू होगा वैक्सीनेशन अभियान, दूसरे डोज पर दिया जाएगा जोर

भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना वैक्सीनेशन अभियान लगातार जारी है। अब तक प्रदेश में 7.14 करोड़ लोगों को वैक्सीन के डोज लग चुके हैं। वहीं पहला डोज लगाने वालों की संख्या 4.99 करोड़ वहीं दूसरा डोज लगाने वालो की संख्या 2.15 करोड़ है। जानकारी के मुताबिक दूसरे डोज की रफ्तार कम होने से पेंडेंसी भी 1 करोड़ से ज्यादा हो गई है। वहीं अब सरकार दूसरे डोज का 100 प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए अगले 4 बुधवार को वैक्सीनेशन महाअभियान दोबारा शुरू होने जा रहा है। यह अभियान 10 नवंबर, 17 नवंबर, 24 नवंबर और 1 दिसंबर प्रत्येक बुधवार को होगा। सरकार ने 18 वर्ष के उपर के लोगों में दोनों डोज का 100प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने के लिए दिसंबर 2021 तक का समय तय किया है और उम्मीद है कि इस लक्ष्य को जल्द हासिल कर लिया जाएगा।

Advertisment

रोजाना जांचे जा रहे 58 हजार सैंपल
प्रदेश में प्रतिदिन औसतन 58 हजार नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच हो रही है। अब तक कुल 4.98 लो7.14 गों को टीके पहली खुराक जबकि दो करोड़ लोगों को टीके की दोनों खुराकें मिल चुकी हैं। प्रदेश में अब तक भोपाल, इंदौर और आगर जिलों में सभी पात्र लोगों को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है। प्रदेश में महामारी की स्थिति नियंत्रण में होने का दावा करते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कोविड-19 की स्थिति नियंत्रित होने के बावजूद लोगों को जागरुक करने के लिए एक अभियान चलाया जाना चाहिए।

vaccine maha abhiyan 2.0 vaccine maha abhiyan vaccine abhiyan vaccine vaccination maha abhiyan in mp vaccination maha abhiyan 2.0 mp mp vaccination news MP Vaccination Mahaabhiyan mp vaccination maha abhiyan start mp vaccination maha abhiyan part-2 mp vaccination maha abhiyan news MP Vaccination Maha Abhiyan mp news in hindi MP news mp me corona vaccine mp latest news mp in hindi news mp hindi news MP Breaking News mahabhiyan Covid Vaccine covid vaccination in mp covid 19 vaccine corona vaccine mp corona vaccine mahaabhiyan corona vaccine maha abhiyan corona vaccine Corona Vaccination in MP corona update
Advertisment
चैनल से जुड़ें