Advertisment

MP VACCINATION: राजधानी में आज होगा 34 हजार लोगों का वैक्सीनेशन ,ग्रामीण इलाकों को मिलेगी प्राथमिकता

author-image
Bansal News
MP VACCINATION: राजधानी में आज होगा 34 हजार लोगों का वैक्सीनेशन ,ग्रामीण इलाकों को मिलेगी प्राथमिकता

भोपाल। मध्यप्रदेश में वैक्सीनेशन अभियान जोरों पर है, वैक्सीनेशन की रफ्तार को बढ़ाने के लिए सरकार हर प्रयास कर रही है लेकिन इसके बाद भी लोग वैक्सीनेशन के लिए नहीं पहुंच रहे हैं। वहीं आज सोमवार को प्रदेश में 10 लाख वैक्सीन का लक्ष्य रखा गया है,जिसमें राजधानी भोपाल में आज सोमवार को 34 हजारों लोगों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। आज राजधानी में कोवीशील्ड और कोवैक्सीन दोनों वैक्सीन लग सकेंगे। वहीं स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक आज प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में वैक्सीन को लेकर फोकस किया जाएगा। वहीं राजधानी में वैक्सीन के कुल 190 सेंटर बनाए गए हैं जहां 34 हजार लोगों को कोरोना का टीका लग सकेगा। बता दें कि इस बार वैक्सीन में ग्रामीण इलाके के लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी। जिसके बाद शहरी क्षेत्र के जिन लोगों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाया है उन्हें वैक्शीन लगाई जाएगी।

Advertisment

ग्रामीण क्षेत्रों में किया जाएगा फोकस
जानकारी के मुताबिक वैक्सीनेशन अभियान में इस बार ग्रामीण इलाके में ज्यादा फोकस किया जाएगा। इसके लिए बैरसिया और गांधी नगर पंचायत वैक्सीनेश के कुल 80 सेंटर बनाए गए हैं जहां लोगों को टीका लगाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जिले के ग्रामीण इलाकों में अभी भी कई लोगों को कोरोना का वैक्सीन नहीं लग पाया है। इसलिए सोमवार को ग्रामीण इलाकों में वैक्सीनेशन को लेकर ज्यादा फोकस किया जाएगा।

इतने लोगों को लग चुका है टीका
मप्र में 21 जून से टीकाकरण का महाअभियान शुरू किया गया था। इसके बाद से यह अभियान प्रदेश में तेजी से चलाया जा रहा है। प्रदेश में अब तक कुल 3 करोड़ 78 लाख 3 हजार लोगों को कोरोना का टीका लग चुका है। इसमें पहला डोज लगवाने वालों की संख्या 3 करोड़ 17 लाख 3 हजार 875 है तो वहीं दूसरा डोज लगवाने वालों की संख्या 60 लाख 99 हजार 323 लोग हैं। प्रदेश में कोरोना का कहर थमने के बाद से वैक्सीनेशन तेजी से किया जा रहा है। रोजाना लाखों लोगों को कोरोना की डोज दी जा रही है। प्रदेश में वैक्सिनेशन महाअभियान 21 जून से शुरू किय गया था। इस अभियान का शुभारंभ सीएम शिवराज सिंह ने किया था।

मध्य प्रदेश समाचार मध्य प्रदेश न्यूज़ लाइव मध्य प्रदेश न्यूज Pradesh Breaking Hindi MP Vaccination MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Madhya Pradesh hindi samachar MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Madhya Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP Hindi News Channel hindi news go the dose fight for corona covid19 corona viris in mp corona vaccine both doses of covaccine will be taken along with Coveshield 34 thousand will get the vaccine at 190 centers
Advertisment
चैनल से जुड़ें