Advertisment

MP Vaccination: प्रदेश में महाअभियान के पहले ही दिन रिकॉर्ड तोड़ वैक्सीनेशन, 22 लाख से अधिक लोगों को लगा कोरोना का टीका

MP Vaccination: प्रदेश में महाअभियान के पहले ही दिन रिकॉर्ड तोड़ वैक्सीनेशन, 22 लाख से अधिक लोगों को लगा कोरोना का टीकाMP Vaccination: Record breaking vaccination on the very first day of the campaign in the state, more than 22 lakh people got corona vaccine

author-image
Bansal News
MP Vaccination: प्रदेश में महाअभियान के पहले ही दिन रिकॉर्ड तोड़ वैक्सीनेशन, 22 लाख से अधिक लोगों को लगा कोरोना का टीका

भोपाल। मध्यप्रदेश ने दो दिवसीय कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान के पहले दिन बुधवार को 22 लाख से अधिक लोगों को टीका लगाकर नया कीर्तिमान बनाया है। जानकारी के मुताबिक रात आठ बजे तक 22.26 लाख से अधिक लोगों को टीका लगाया जा चुका था। मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने एक ट्वीट किया, मध्यप्रदेश ने इस टीकाकरण के साथ एक दिन में सबसे अधिक टीकाकरण करने का अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले 21 जून को 17.62 लाख लोगों को टीका लगाने का रिकॉर्ड बनाया गया था। इससे पहले सुबह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के एक जैन मंदिर में आयोजित शिविर में इस अभियान का उद्घाटन किया। चौहान ने शिविर में टीकाकरण के लिए आए लोगों का स्वागत किया। उन्होंने टीकाकरण के बाद कुछ व्यक्तियों के हाथ पर ‘‘ मैंने टीका लगाया है’’ की सील भी लगाई। उन्होंने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देशों में कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं। केरल में भी ऐसी ही स्थिति बन रही है। हम फिर से एक महामारी की पीड़ा को सहन नहीं कर सकते हैं। इसलिए सुरक्षा जरूरी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश के सभी पात्र लोगों को 21 सितंबर तक टीके की पहली खुराक तथा 21 दिसंबर तक दूसरी खुराक लग जाए।

Advertisment

30 लाख वैक्सीन का टारगेट
वैक्सीनेशन महाअभियान प्रदेभर में बुधवार से शुरू हुआ जो आज गुरूवार तक जारी रहेगा। इस महाअभियान में जिन लोगों को अब तक वैक्सीन का पहला डोज नहीं लग पाया है ऐसे 30 लाख लोगों को वैक्सीन लगाने का टारगेट रखा गया है। वहीं 1 लाख 67 हजार 901 हजार लोगों को कोरोना का दूसरा डोज लगाया जाएगा। इस वैक्सीनेश में 2 वैक्सीनेशन मोबाइल वैन, 150 मोबाइल टीमें जुटेंगी। राजधानी में कल करीब डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। बता दें कि यह टीकाकरण सुबह 10 बजे से शुरू हो जाएगा। वहीं 704 स्थानों में कोरोना की पहली और दूसरी डोज लग सकेगी।

स्वास्थ्य मंत्री ने जताई खुशी
वैक्सीनेशन महाअभियान के पहले दिन प्रदेशभर में 21 लाख से ज्यादा वैक्शीनेशन होने पर स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी ने खुशी जताई उन्होंने कहा कि सीएम शिवराज की पहल रंग लाई और प्रदेश में रिकॉर्ड तोड़ वैक्सीनेशन हुआ। वहीं आज 26 अगस्त को प्रदेश के अलग-अलग केंद्रों में वैक्सीनेशन किया जाएगा।

Vaccination Maha Abhiyan Part-2 will start today in Madhya Pradesh both doses of covaccine will be taken along with Coveshield Shivraj Singh Chouhan Shivraj Singh Pradesh Breaking Hindi bhopal news Pradesh Breaking Hindi MP Vaccination MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP news MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Madhya Pradesh hindi samachar MP Hindi News Headlines MP covid 19 Vaccination MP CORONA NEWS MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Madhya kalyan singh latest news kalyan singh last rites kalyan singh death kalyan singh cremation in bulandshahr kalyan singh cremation Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP Hindi News Channel hindi news go the dose fight for corona delhi tour of shivraj singh covid19 corona viris in mp corona vaccine Bulandshahr News both doses of covaccine will be taken along with Coveshield 34 thousand will get the vaccine at 190 centers
Advertisment
चैनल से जुड़ें