Advertisment

MP Vaccination: आज लगाए जाएंगे कोवीशील्ड और कोवैक्सिन के दोनों डोज, राजधानी में 32 हजार वैक्सीन का टारगेट

MP Vaccination: आज लगाए जाएंगे कोवीशील्ड और कोवैक्सिन के दोनों डोज, राजधानी में 32 हजार वैक्सीन का टारगेटMP Vaccination: Both doses of Coveshield and Covaxin will be applied today, target of 32 thousand vaccines in the capital

author-image
Bansal News
MP Vaccination: आज लगाए जाएंगे कोवीशील्ड और कोवैक्सिन के दोनों डोज, राजधानी में 32 हजार वैक्सीन का टारगेट

भोपाल। प्रदेश में 1 जुलाई से वैक्सीनेशन महाअभियान का दूसरा चरण शुरू हो गया है। वहीं वैक्सीनेशन के इस दूसरे चरण में गुरूवार को पूरे प्रदेश में 6.50 लाख नागरिकों को वैक्सीन के दोनों डोज लाए जाएंगे। इस महाअभियान के तहत राजधानी में 32 हजार लोगों को वैक्सीन लगाने का टारगेट रखा गया है। जिन लोगों को कोवीशील्ड वैक्सीन का पहला डोज लग चुका है उन्हें 84 दिन के गैप के बाद दूसरा डोज लगाया जाएगा। वहीं कोवैक्सिन का दूसरा डोज 28 दिन के गैप में लगाया जाएगा। बता दें कि जिलों में वैक्सीन की उपलब्धता को देखते हुए टीकाकरण के लिए नागरिकों के मोबिलाइजेशन करवाए गए हैं जिससे टीकाकरण में परेशानी ना हो।

Advertisment

राजधानी में लागाए जाएंगे दोनों डोज

राजधानी भोपाल में आज वैक्सीन के दोनों डोज लगाए जाएंगे। भोपाल के सभी सेंटर्स में सुबह 9 बजे से 3 बजे तक लोगों को वैक्सीन के दोनों डोज लगाए जाएंगे। जानकारी के मुताबिक जिन लोगों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाया है उन्हें पहले वैक्सीन लगाई जाएगी उसके बाद, ऑनस्पॉट रजिस्ट्रेशन वालों को वैक्सीन के डोज लगेंगे। बता दें कि पूरे प्रदेश अब तक कुल 2 करोड़ 24 लाख 82 हजार 405 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है जिसमें से पहला डोज लगवाने वालों की संख्या 1 करोड़ 89 लाख 84 हजार 499 और दूसरे डोज लगवाने वालों की संख्या 34 लाख 97 हजार 906 है।

तीन महीने बाद लग सकेगा वैक्सीन
वैक्सीनेशन को लेकर राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. संतोष शुक्ला का कहना है कि कोविड से संक्रमित होने वाले व्यक्ति निगेटिव होने के तीन महीने बाद वैक्सीन लगवा सकते हैं। अगर आप वैक्सीन का पहला डोज लेने के बाद  संक्रमित हुए हैं तो निगेटिव होने के तीन महीने बाद वैक्सीनेशन करवा सकते हैं।

प्रदेश में अब 4 दिन होगा वैक्सीनेशन
प्रदेश में अब हर सप्ताह में 4 दिन वैक्सीनेशन करने का सरकार ने फैसला किया है। प्रदेश में सप्ताह में 4 दिन वैक्सीनेशन करवाया जाएगा जिसमें से मंगलवार और शुक्रवार को सभी अस्पतालों में अन्य टीके लगाए जाएंगे। वहीं  रविवार को अवकाश रहेगा।

Advertisment
vaccination will be done for 4 days in a week. target of 32 thousand vaccines in the capital Pradesh Breaking Hindi only the second dose of vaccine will be taken in the state MP Vaccination: On July 3 and 5 MP Vaccination: Both doses of Coveshield and Covaxin will be applied today MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Madhya hindi samachar Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP hindi news go the dose fight for corona etv hindi news covid19 corona viris in mp corona vaccine corona 4 lakh vaccines in the state" #covidvaccine " the vaccine will be done at 25 centers in Bhopal" " only those who apply the first dose of Kovishield before April 12 will get the second d
Advertisment
चैनल से जुड़ें