Advertisment

MP Upchunav: जोबट विधानसभा सीट पर वोटिंग शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी ने किया जीत का दावा

MP Upchunav: जोबट विधानसभा सीट पर वोटिंग शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी ने किया जीत का दावाMP Upchunav: Voting begins in Jobat assembly seat, Congress candidate claims victory

author-image
Bansal News
MP Upchunav: जोबट विधानसभा सीट पर वोटिंग शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी ने किया जीत का दावा

जोबट। मध्यप्रदेश की 3 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट पर आज यानी 30 अक्टूबर को मतदान शुरू हो चुका है। वोटिंग सुबह 7 से शाम 6 बजे तक की जाएगी। वहीं जोबट में 325 मतदान केन्द्र बनाए गए जिसमें 59 संवेदनशील है। बता दें कि खंडवा लोकसभा, रैगांव, जोबट और पृथ्वीपुर विधानसभा सीट के लिए आज वोटिंग के होने जा रही है जिसके बाद मतों की गणना 2 नवंबर को होगी। वहीं जोबट से बीजेपी प्रत्याशी सुलोचना रावत ने भी मतदान केंद्र पहुंचकर अपना वोट डाला। वहीं दूसरी तरफ जोबत से ही कांग्रेस प्रत्याशी महेश पटेल ने वोटिंग से पहले बजरंग बली की पूजा अर्चना की और जीत का दावा किया।

Advertisment

सुलोचना रावत V/s महेश पटेल
प्रदेश के अलीराजपुर जिले में आने वाली जोबट विधानसभा सीट पर कांग्रेस की दिग्गज नेता कलावती भूरिया (Kalavati Bhooriya) ने बीते विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज की थी। कलावती का कोरोना महामारी के भीषण काल में निधन हो गया था। इसके बाद से यह सीट खाली थी। अब इस सीट पर उपचुनाव होने हैं। इसको लेकर भाजपा और कांग्रेस ने अपने-अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। जोबट सीट पर भाजपा ने सुलोचना रावत को मैदान में उतारा है। बता दें कि सुलोचना रावत (Sulochna Rawat) का परिवार बीते 50 साल से कांग्रेस में रहा है। कांग्रेस की तरफ से वह तीन बार विधायक रह चुकी हैं और राज्यमंत्री का पद भी संभाल चुकी हैं। अब सुलोचना भाजपा में शामिल हो गई हैं। वहीं कांग्रेस ने महेश पटेल को यहां से मैदान में उतारा है। पटेल वर्तमान में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हैं। पटेल के पिता वेस्ता पटेल भी कांग्रेस की तरफ से विधायक रह चुके हैं।

इन सीटों पर होना है उपचुनाव
प्रदेश की खंडवा लोकसभा सीट (Khandwa Loksabha Seat Upchunav) और पृथ्वीपुर (Prathvipur Vidhansabha Upchunav), जोबट (Jobat Vidhansabha Upchunav) और रैगांव विधानसभा सीटों (Raigaon Vidhansabha Upchunav) पर उपचुनाव होना है। खंडवा सीट पर भाजपा ने कद्दावर नेता नंदकुमार सिंह चौहान बीते चुनावों में लोकसभा सांसद चुने गए थे। बीते महीनों में नंदकुमार सिंह चौहान का निधन हो गया था। इसके बाद से यह सीट खाली है। वहीं कोरोना की दूसरी लहर में निवाड़ी पृथ्वीपुर से कांग्रेस विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह (Brajendra Pratap Singh), जोबट से कांग्रेस विधायक कलावती भूरिया (Kalawati Bhuriya) और रैगांव से भाजपा विधायक जुगल किशोर बागरी का निधन हो गया था।

Breaking News madhya pradesh MP Breaking News Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Today Hindi MP Hindi News Headlines mp latest news in hindi MP Live News Hindi mp news hindi MP News in Hindi today MP politics News in Hindi MP news madhya pradesh news Keshav Prasad Maurya bhajpa by-election candidates affidavit election election in mp kamalnath khandwa By-Election kheshev prasad maurya Madhya Pradesh by-election Madhya Pradesh election Madhya Pradesh ki khabre mp bjp MP By Election mp by election result mp by poll result mp congress Mp election mp election result mp ki khabre MP pChunav Raigaon By Election shivraj singh chauhan UP Chunav mp upchunav 2020 MP UpChunav mp upchunav news MP Upchunav 2021 damoh upchunav date of mp upchunav jobat upchunav mp bjp upchunav mp congress upchunav mp ke up chunav mp up chunav 2021 mp up chunav news mp up chunav news 2021 mp upchunav 2021 date mp upchunav date mp upchunav date 2021 mp upchunav exit poll mp upchunav ipdates mp upchunav ke natije mp upchunav ki tarikh mp upchunav mppsc prithvipur upchunav upchunavmp
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें