Advertisment

MP Upchunav: भाजपा की तरफ से रैगांव से पुष्पराज और जोबट से सुलोचना हो सकती हैं उम्मीदवार, इन नामों की भी चर्चा तेज

MP Upchunav: भाजपा की तरफ से रैगांव से पुष्पराज और जोबट से सुलोचना हो सकती हैं उम्मीदवार, इन नामों की भी चर्चा तेज mp-upchunav-pushpraj-from-raigaon-and-sulochana-from-jobat-can-be-candidates-from-bjp-discussion-of-these-names-also-intensified

author-image
Bansal News
MP Upchunav: भाजपा की तरफ से रैगांव से पुष्पराज और जोबट से सुलोचना हो सकती हैं उम्मीदवार, इन नामों की भी चर्चा तेज

भोपाल। प्रदेश में उपचुनाव (MP Upchunav) को लेकर प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया तेज हो गई है। मंगलवार देर शाम को कांग्रेस ने सभी सीटों पर अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। वहीं अब भाजपा भी इन सीटों पर अपने प्रत्याशियों (BJP Candidate List) के नामों की घोषणा कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रैगांव से पुष्पराज बागरी और जोबट से सुलोचना रावत को भाजपा मैदान में उतार सकती है। पृथ्वीपुर सीट से शिशुपाल सिंह यादव और गणेशीलाल नायक का नाम काफी चर्चा में बना हुआ है। इसके साथ ही खंडवा लोकसभा सीट पर भी ज्ञानेश्वर पाटिल, राजपाल सिंह तोमर, हर्ष सिंह चौहान और अर्चना चिटनीस के नामों की चर्चा चल रही है। हालांकि अभी तक पार्टी ने अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा नहीं की है। उम्मीद जताई जा रही है कि बुधवार को भाजपा इन सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर सकती है।

Advertisment

कांग्रेस ने जारी की सूची...
बता दें कि एमपी में उपचुनाव के लिए कांग्रेस MP Upchunav 2021 ने अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। खंडवा लोकसभा से राजनारायण सिंह कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे वहीं जोबट से महेश पटेल को कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी बनाया है। रैगांव से कल्पना वर्मा को कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस पार्टी ने खंडवा लोकसभा सीट के लिए राजनारायण सिंह को अपना उम्‍मीदवार बनाया है। राजनारायण सिंह मांधाता से विधायक रहे हैं। उन्‍हें दिग्विजय सिंह का करीबी माना जाता है। वहीं अभी भाजपा ने अपने उम्‍मीदवार घो‍ष‍ित नहीं किए हैं। खंडवा लोकसभा (Lok Sabha) समेत 3 विधानसभा (Assembly) की सीटों पर आगामी 30 अक्टूबर को वोटिंग (Voting) होगी। इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया 11 अक्टूबर से ही शुरू हो जाएगी। 13 अक्टूबर को नाम वापसी के बाद 30 को मतदान होगा। इसके बाद 2 नवंबर को मतगणना (Counting) होगी।

इन सीटों पर होगा चुनाव
प्रदेश की खंडवा लोकसभा सीट (Khandwa Loksabha Seat Upchunav) और पृथ्वीपुर (Prathvipur Vidhansabha Upchunav), जोबट (Jobat Vidhansabha Upchunav) और रैगांव विधानसभा सीटों (Raigaon Vidhansabha Upchunav) पर उपचुनाव होना है। खंडवा सीट पर भाजपा ने कद्दावर नेता नंदकुमार सिंह चौहान बीते चुनावों में लोकसभा सांसद चुने गए थे। बीते महीनों में नंदकुमार सिंह चौहान का निधन हो गया था। इसके बाद से यह सीट खाली है। वहीं कोरोना की दूसरी लहर में निवाड़ी पृथ्वीपुर से कांग्रेस विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह (Brajendra Pratap Singh), जोबट से कांग्रेस विधायक कलावती भूरिया (Kalawati Bhuriya) और रैगांव से भाजपा विधायक जुगल किशोर बागरी का निधन हो गया था।

Hindi News Channel MP Hindi News Madhya Pradesh Madhya Madhya Pradesh News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live MP Breaking News Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Today Hindi MP Hindi News Headlines mp latest news in hindi MP Live News Hindi mp news hindi MP News in Hindi today MP politics News in Hindi MP Samachar in Hindi Pradesh Breaking Hindi madhya pradesh chhattisgarh politics kamalnath MP By Election mp by election result mp by poll result mp election result Jyotiraditya Scindia MP UpChunav #khandwa Arun Yadav 30 october ko hoga chunav scindia candidate shivraj sngh chouhan arun yadav big announces arun yadav not to contest by election arun yadav not yet by poll arun yadav tweet
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें