Advertisment

MP Upchunav: खंडवा से राजनारायण के नाम की चर्चा तेज, रैगांव और जोबट में भी कांग्रेस इन प्रत्याशियों पर जता सकती है भरोसा

MP Upchunav: खंडवा से राजनारायण के नाम की चर्चा तेज, रैगांव और जोबट में भी कांग्रेस इन प्रत्याशियों पर जता सकती है भरोसा mp-upchunav-discussion-of-rajnarayans-name-from-khandwa-intensified-congress-can-trust-these-candidates-even-in-raigaon-and-jobat

author-image
Bansal News
MP Upchunav: खंडवा से राजनारायण के नाम की चर्चा तेज, रैगांव और जोबट में भी कांग्रेस इन प्रत्याशियों पर जता सकती है भरोसा

भोपाल। प्रदेश में लंबे इंतजार के बाद उपचुनावों की तारीखों का ऐलान हो चुका है। इसके लिए खंडवा लोकसभा (Lok Sabha) समेत 3 विधानसभा (Assembly) की सीटों पर आगामी 30 अक्टूबर को वोटिंग (Voting) होगी। इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया 11 अक्टूबर से ही शुरू हो जाएगी। 13 अक्टूबर को नाम वापसी के बाद 30 को मतदान होगा, इसके बाद 2 नवंबर को मतगणना (Counting) होगी। अब तारीखों की घोषणा के बाद पार्टियों ने अपनी तैयारियों को और तेज कर दिया है। कांग्रेस (Congress Candidate for MP Upchunav) ने पृथ्वीपुर सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है।

Advertisment

कांग्रेस ने पृथ्वीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए पार्टी ने पूर्व मंत्री बृजेंद्र सिंह राठौर के बेटे नितेंद्र सिंह राठौर पर भरोसा जताया है। वहीं खंडवा लोकसभा सीट पर राजनारायण सिंह का नाम लगभग तय माना जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पार्टी ने राजनारायण सिंह के नाम पर सहमति जता दी है। हालांकि अभी तक पार्टी ने आधिकारिक तौर पर उनके नाम की घोषणा नहीं की है। लेकिन पूर्व विधायक राजनारायण सिंह के नाम की चर्चा तेज है। राजनारायण सिंह को दिग्विजय सिंह का करीबी माना जाता है।

जोबट से सामने आ रहा महेश पटेल का नाम...
वहीं अब जोबट विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव की बात करें तो यहां से सुलोचना रावत ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्वाइन कर ली है। ऐसे में महेश पटेल के नाम की चर्चा यहां तेज हो गई है। अब माना जा रहा है कि महेश पटेल यहां से कांग्रेस की तरफ से चुनाव के मैदान में उतर सकते हैं। इसके साथ ही रैगांव सीट पर भी दो नामों की चर्चा जोरों पर है। यहां से कल्पना वर्मा और उषा चौधरी का नाम काफी चर्चा में है। हालांकि अब माना जा रहा है कि कल्पना वर्मा को टिकट मिलना लगभग तय माना जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पार्टी आज यानी मंगलवार को अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर सकती है। बता दें कि कांग्रेस ने पृथ्वीपुर सीट पर अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी है।

कांग्रेस ने पृथ्वीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए पार्टी ने पूर्व मंत्री बृजेंद्र सिंह राठौर के बेटे नितेंद्र सिंह राठौर पर भरोसा जताया है। सोनिया गांधी ने भी नितेंद्र के नाम पर सहमति दे दी है। बता दें कि नितेंद्र सिंह के पिता बृजेंद्र सिंह 5 बार इसी क्षेत्र से विधायक रहे चुके हैं। बृजेंद्र सिंह (Brajendra Singh) का कोरोना महामारी के दौरान निधन हो गया था। इसके बाद से यहां की सीट खाली पड़ी थी। अब उपचुनावों की घोषणा के बाद कांग्रेस ने नितेंद्र सिंह के नाम पर मुहर लगा दी है।

Advertisment
hindi news madhya pradesh bhopal bhopal news Hindi News Channel MP Hindi News Madhya Pradesh Madhya Madhya Pradesh News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live MP Breaking News Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Today Hindi MP Hindi News Headlines mp latest news in hindi MP Live News Hindi mp news hindi MP News in Hindi today MP politics News in Hindi MP Samachar in Hindi Pradesh Breaking Hindi मध्य प्रदेश न्यूज मध्य प्रदेश न्यूज़ लाइव मध्य प्रदेश समाचार MP news MP By polls MP bye elections Nitendra Singh Nitendra Singh Rathore By Election in Madhya Pradesh Brijendra Singh Rathore By Election Prithvipur By Poll in Prithvipur congress candidate prithvipur assembly seat humsamvet news Madhya Pradesh bypolls Nitendra singh prithvipur congress candidate Nitin singh Rathore Prithvipur bye election Prithvipur bypolls Prithvipur elections
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें