Advertisment

MP Upchunav: प्रदेश में उपचुनाव के प्रचार ने पकड़ी रफ्तार, कंधे पर बैठकर प्रत्याशी ने किया जनसंपर्क

MP Upchunav: प्रदेश में उपचुनाव के प्रचार ने पकड़ी रफ्तार, कंधे पर बैठकर प्रत्याशी ने किया जनसंपर्क mp-upchunav-campaigning-for-the-by-election-in-the-state-caught-pace-the-candidate-did-public-relations-by-sitting-on-his-shoulder

author-image
Bansal News
MP Upchunav: प्रदेश में उपचुनाव के प्रचार ने पकड़ी रफ्तार, कंधे पर बैठकर प्रत्याशी ने किया जनसंपर्क

बुरहानपुर। प्रदेश में तीन विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव होना है। उपचुनाव के लिए कांग्रेस और भाजपा दोनों दलों ने अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। खंडवा लोकसभा (Lok Sabha) समेत 3 विधानसभा (Assembly) की सीटों पर आगामी 30 अक्टूबर को वोटिंग (Voting) होगी। इसके लिए नामांकन (MP Upchunav Nomination) की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। चारों सीटों पर अब तक कुल 61 उम्मीदवारों ने दावेदारी पेश की है। 13 अक्टूबर को नाम वापसी के बाद 30 को मतदान होगा, इसके बाद 2 नवंबर को मतगणना (Counting) होगी। अब उपचुनाव को लेकर प्रचार ने भी रफ्तार पकड़ ली है। नामों की घोषणा के बाद अब प्रत्याशी मैदान में उतर गए हैं।

Advertisment

खंडवा सीट से बीजेपी प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल ने जनसंपर्क शुरू कर दिया है। मंगलवार को नेपानगर विधानसभा के खकनार क्षेत्र में जनसंपर्क करने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्हें लोगों ने कंधे पर बिठाकर जनसंपर्क कराया। जनसंपर्क के इस अनोखे अंदाज का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ज्ञानेश्वर पाटिल लोगों के कंधे पर बैठकर जनसंपर्क कर रहे हैं। इस वीडियो में दिख रहा है कि पाटिल ढोल, ताशे के साथ क्षेत्र में निकले थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के लोगों ने उनका जमकर स्वागत किया और अपने कंधों पर बिठाकर जनसंपर्क कराया।

इन सीटों पर होगा चुनाव
प्रदेश की खंडवा लोकसभा सीट (Khandwa Loksabha Seat Upchunav) और पृथ्वीपुर (Prathvipur Vidhansabha Upchunav), जोबट (Jobat Vidhansabha Upchunav) और रैगांव विधानसभा सीटों (Raigaon Vidhansabha Upchunav) पर उपचुनाव होना है। खंडवा सीट पर भाजपा ने कद्दावर नेता नंदकुमार सिंह चौहान बीते चुनावों में लोकसभा सांसद चुने गए थे। बीते महीनों में नंदकुमार सिंह चौहान का निधन हो गया था। इसके बाद से यह सीट खाली है। वहीं कोरोना की दूसरी लहर में निवाड़ी पृथ्वीपुर से कांग्रेस विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह (Brajendra Pratap Singh), जोबट से कांग्रेस विधायक कलावती भूरिया (Kalawati Bhuriya) और रैगांव से भाजपा विधायक जुगल किशोर बागरी का निधन हो गया था।

shivraj sngh chouhan scindia candidate Pradesh Breaking Hindi MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP pChunav MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines mp election result mp by poll result mp by election result MP By Election MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi madhya pradesh chhattisgarh politics Madhya kamalnath Jyotiraditya Scindia Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP arun yadav tweet arun yadav not yet by poll arun yadav not to contest by election arun yadav big announces Arun Yadav 30 october ko hoga chunav #khandwa
Advertisment
चैनल से जुड़ें