Advertisment

MP Upchunav: उपचुनाव प्रचार का दौर थमा, 30 को होगा बीजेपी-कांग्रेस के बीच मुकाबला

MP Upchunav: उपचुनाव प्रचार का दौर थमा, 30 को होगा बीजेपी-कांग्रेस के बीच मुकाबलाMP Upchunav: By-election campaigning ends, BJP-Congress will contest on 30

author-image
Bansal News
MP Upchunav: उपचुनाव प्रचार का दौर थमा, 30 को होगा बीजेपी-कांग्रेस के बीच मुकाबला

भोपाल। मध्य प्रदेश में लोकसभा की एक एवं विधानसभा की तीन सीट पर 30 अक्टूबर को होने जा रहे उपचुनाव के लिए बुधवार शाम छह बजे चुनाव प्रचार थम गया। इन चारों सीटों पर कुल 48 प्रत्याशी मैदान में हैं और मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ भाजपा तथा विपक्षी कांग्रेस के बीच है। इन चार सीटों में से खंडवा लोकसभा सीट सहित दो सीटों पर भाजपा का कब्जा था, जबकि बाकी दो सीट कांग्रेस के पास थीं। निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बताया कि खंडवा लोकसभा सीट और तीन विधानसभा सीट- अलीराजपुर जिले की जोबट (एसटी), सतना जिले की रैगांव (एससी) और निवाड़ी जिले की पृथ्वीपुर सीट के लिए 30 अक्टूबर को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा।

Advertisment

इन चारों सीटों पर कुल 26,50,004 मतदाता हैं, जो 3,944 मतदान केन्द्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इनमें से 865 मतदान केन्द्र संवेदनशील हैं। 874 केन्द्रों पर वेबकॉस्टिंग और 361 मतदान केन्द्रों पर सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी। खंडवा और रैगांव में 15 से अधिक उम्मीदवार होने के कारण वहां पर प्रत्येक मतदान केन्द्र पर दो-दो बैलट यूनिट का उपयोग हो रहा है।

दो नवंबर को मतों की गिनती होगी। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रदेश की सत्तारूढ़ भाजपा एवं मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के आला नेताओं ने अपनी-अपनी पार्टी के लिए वोट मांगने के लिए आज और अधिक तूफानी चुनाव प्रचार किया।मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, प्रह्लाद पटेल एवं ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती एवं मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वी डी शर्मा ने भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे। वहीं, मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एवं राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट सहित अन्य पार्टी नेताओं ने कांग्रेस के उम्मीदवारों को जिताने की लोगों से अपील की।

Congress hindi news bhopal news Hindi News Channel MP Hindi News Madhya Pradesh Madhya Madhya Pradesh News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live MP Breaking News Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Today Hindi MP Hindi News Headlines mp latest news in hindi MP Live News Hindi mp news hindi MP News in Hindi today MP politics News in Hindi MP Samachar in Hindi Pradesh Breaking Hindi news in hindi election in mp kamalnath MP By Election Mp election "articleSection":"Politics Popular video Top video assembly elections by election in mp mp political news mp by-election news MP election news mp by election 2021 election result live today assembly election 2021 mp ki taza khabar madhya pradesh election 2021 madhya pradesh election date 2021 mp by election reuslt mp by election reuslt date mp by election voting update mp latest election news hindi political news of mp Assembly Election Results 2021 election 2021 huzuranbad by election latest election news
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें