Advertisment

MP Upchunav: भाजपा ने की अपने प्रत्याशियों की घोषणा, खंडवा से ज्ञानेश्वर, जोबट से सुलोचना पर जताया भरोसा

MP Upchunav: भाजपा ने की अपने प्रत्याशियों की घोषणा, खंडवा से ज्ञानेश्वर, जोबट से सुलोचना पर जताया भरोसा mp-upchunav-bjp-announced-its-candidates-dnyaneshwar-from-khandwa-expressed-confidence-in-sulochana-from-jobat

author-image
Bansal News
MP Upchunav: भाजपा ने की अपने प्रत्याशियों की घोषणा, खंडवा से ज्ञानेश्वर, जोबट से सुलोचना पर जताया भरोसा

भोपाल। प्रदेश में उपचुनावों (MP Upchunav) की तारीखों के ऐलान के बाद प्रत्याशियों के नामों का इंतजार था। हाल ही में कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा भी कर दी थी। अब भाजपा ने भी अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। प्रदेश में होने वाले तीन विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव को प्रत्याशियों के नाम जारी कर दिए हैं। भाजपा ने खंडवा से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ज्ञानेश्वर पाटिल को मैदान में उतारा है। इसके साथ ही रैगांव से प्रमिमा बागरी, जोबट से सुलोचना रावत और पृथ्वीपुर से शिशुपाल यादव को टिकट दिया है। बता दें कि खंडवा लोकसभा (Lok Sabha) समेत 3 विधानसभा (Assembly) की सीटों पर आगामी 30 अक्टूबर को वोटिंग (Voting) होगी। इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया 11 अक्टूबर से ही शुरू हो जाएगी। 13 अक्टूबर को नाम वापसी के बाद 30 को मतदान होगा, इसके बाद 2 नवंबर को मतगणना (Counting) होगी। इसको लेकर अब दोनों प्रमुख दलों ने अपने-अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है।

Advertisment

कांग्रेस ने जारी की सूची…
बता दें कि एमपी में उपचुनाव के लिए कांग्रेस MP Upchunav 2021 ने अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। खंडवा लोकसभा से राजनारायण सिंह कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे वहीं जोबट से महेश पटेल को कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी बनाया है। रैगांव से कल्पना वर्मा को कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस पार्टी ने खंडवा लोकसभा सीट के लिए राजनारायण सिंह को अपना उम्‍मीदवार बनाया है। राजनारायण सिंह मांधाता से विधायक रहे हैं। उन्‍हें दिग्विजय सिंह का करीबी माना जाता है। वहीं अभी भाजपा ने अपने उम्‍मीदवार घो‍ष‍ित नहीं किए हैं। खंडवा लोकसभा (Lok Sabha) समेत 3 विधानसभा (Assembly) की सीटों पर आगामी 30 अक्टूबर को वोटिंग (Voting) होगी। इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया 11 अक्टूबर से ही शुरू हो जाएगी। 13 अक्टूबर को नाम वापसी के बाद 30 को मतदान होगा। इसके बाद 2 नवंबर को मतगणना (Counting) होगी।

इन सीटों पर होगा चुनाव
प्रदेश की खंडवा लोकसभा सीट (Khandwa Loksabha Seat Upchunav) और पृथ्वीपुर (Prathvipur Vidhansabha Upchunav), जोबट (Jobat Vidhansabha Upchunav) और रैगांव विधानसभा सीटों (Raigaon Vidhansabha Upchunav) पर उपचुनाव होना है। खंडवा सीट पर भाजपा ने कद्दावर नेता नंदकुमार सिंह चौहान बीते चुनावों में लोकसभा सांसद चुने गए थे। बीते महीनों में नंदकुमार सिंह चौहान का निधन हो गया था। इसके बाद से यह सीट खाली है। वहीं कोरोना की दूसरी लहर में निवाड़ी पृथ्वीपुर से कांग्रेस विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह (Brajendra Pratap Singh), जोबट से कांग्रेस विधायक कलावती भूरिया (Kalawati Bhuriya) और रैगांव से भाजपा विधायक जुगल किशोर बागरी का निधन हो गया था।

मध्य प्रदेश समाचार मध्य प्रदेश न्यूज़ लाइव मध्य प्रदेश न्यूज shivraj sngh chouhan scindia candidate Pradesh Breaking Hindi MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP pChunav MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines mp election result mp by poll result mp by election result MP By Election MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi madhya pradesh chhattisgarh politics Madhya kamalnath Jyotiraditya Scindia Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP arun yadav tweet arun yadav not yet by poll arun yadav not to contest by election arun yadav big announces Arun Yadav 30 october ko hoga chunav #khandwa
Advertisment
चैनल से जुड़ें