Advertisment

MP Upchunav: पृथ्वीपुर में बूथ कैप्चरिंग की कोशिश, फर्जी वोट डालने का किया प्रयास

MP Upchunav: पृथ्वीपुर में बूथ कैप्चरिंग की कोशिश, फर्जी वोट डालने का किया प्रयास mp-upchunav-attempted-booth-capturing-in-prithvipur-attempts-to-cast-fake-votes

author-image
Bansal News
MP Upchunav: पृथ्वीपुर में बूथ कैप्चरिंग की कोशिश, फर्जी वोट डालने का किया प्रयास

निवाड़ी। प्रदेश की तीन विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर आज वोटिंग की जा रही है। ऐसे में ज्यादातर जगहों पर शांति से वोटिंग की जा रही है। वहीं कई जगहों से हिंसा की भी खबरें सामने आईं हैं। पृथ्वीपुर में बूथ कैप्चरिंग की कोशिश की खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक यहां पृथ्वीपुर विधानसभा के मतदान क्रमांक 45 में बूथ कैप्चरिंग की कोशिश की गई। साथ ही यहां फर्जी तरीके से वोट डालने की भी खबरें सामने आईं हैं। यहां मतदान क्रमांक 45 में बूथ कैप्चरिंग की खबरों के बाद यहां पीठासीन अधिकारी ग्यासी राम जाटव ने पुलिस से मदद मांगी है। इसके साथ ही शिवराजपुर गांव में पोलिंग बूथ पर भी कर्यकर्ताओं के बीच जमकर हंगामा देखने को मिला है। यहां दो दलों के कार्यकर्ताओं के बीच आपस में झड़प देखने को मिली है।

Advertisment

इनके बीच है मुकाबला

नितेंद्र सिंह V/s शिशुपाल यादव
प्रदेश के निवाड़ी जिले में आने वाली पृथ्वीपुर विधानसभा सीट पर बीते विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के बृजेंद्र सिंह राठौर (Brajendra Singh Rathor) ने जीत दर्ज की थी। राठौर अपने राजनीतिक करियर में पांच बार विधायक रहे हैं। अब कांग्रेस ने उनके बेटे नितेंद्र सिंह (Nitendra Singh Rathore) को मैदान में उतारा है। नितेंद्र अपने पिता के साथ चुनावों का मैनेजमेंट संभालते रहे हैं। वहीं भाजपा ने शिशुपाल यादव (Shishupal Yadav) को यहां मैदान में उतारा है। शिशुपाल 2018 के विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़े थे। अब वह भाजपा में शामिल हो गए हैं। इस बार वह भाजपा के ध्वजतले कांग्रेस के नितेंद्र सिंह को चुनौती देते नजर आएंगे।

upchunavmp UP Chunav shivraj singh chauhan Raigaon By Election prithvipur upchunav mp upchunav news mp upchunav mppsc mp upchunav ki tarikh mp upchunav ke natije mp upchunav ipdates mp upchunav exit poll mp upchunav date 2021 mp upchunav date mp upchunav 2021 date MP Upchunav 2021 mp upchunav 2020 MP UpChunav mp up chunav news 2021 mp up chunav news mp up chunav 2021 MP politics News in Hindi MP pChunav MP News in Hindi today mp news hindi MP news MP Live News Hindi mp latest news in hindi mp ki khabre mp ke up chunav MP Hindi News Headlines mp election result Mp election mp congress upchunav mp congress mp by poll result mp by election result MP By Election MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi mp bjp upchunav mp bjp madhya pradesh news Madhya Pradesh ki khabre Madhya Pradesh election Madhya Pradesh by-election madhya pradesh kheshev prasad maurya khandwa By-Election Keshav Prasad Maurya kamalnath jobat upchunav election in mp election date of mp upchunav damoh upchunav candidates affidavit by-election Breaking News bhajpa
Advertisment
चैनल से जुड़ें