Advertisment

MP UP CHUNAV 2020 : कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के प्रदेश उपाध्यक्ष ने कांग्रेस छोड़ी, भाजपा का थामा दामन

author-image
Bansal News
MP UP CHUNAV 2020  : कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के प्रदेश उपाध्यक्ष ने कांग्रेस छोड़ी, भाजपा का थामा दामन

भिंड। मध्य प्रदेश में होने वाले उपचुनाव के प​हले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र गुर्जर ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। राजेंद्र गुर्जर ने कांग्रेस पर टिकट वितरण में ओबीसी वर्ग की उपेक्षा का आरोप लगाया है और उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया और दिल्ली में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की।

Advertisment

दोनों पदों से इस्तीफा देता हूं
वही ग्वालियर कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता पंकज शर्मा व किसान कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री रमेशचंद्र शर्मा ने दिल्ली पहुंचकर सिंधिया के समक्ष भाजपा का दामन थामा। कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग के प्रदेश महासचिव और भिंड जिला इकाई के उपाध्यक्ष राजेंद्र गुर्जर ने प्रदेशाध्यक्ष कमल नाथ को लिखे इस्तीफा में कहा है कि राज्य के उप-चुनाव में टिकट वितरण में कांग्रेस ने पिछड़े वर्ग एवं गुर्जर समाज की उपेक्षा की है। इस वर्ग के लोगों में रोष और असंतोष है। इसको देखते हुए दोनों पदों से इस्तीफा देता हूं।

भाजपा में शामिल हुए
बताया जा रहा है कि राजेंद्र गुर्जर भिंड के मेहगांव विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट के बड़े दावेदार थे। उन्होंने वर्ष 2018 में फूल सिंह बरैया की पार्टी से विधानसभा का चुनाव लड़ा था और 20 हजार से ज्यादा वोट पाए थे। उसके बाद लोकसभा चुनाव के दौरान सिंधिया के समर्थन में कांग्रेस का दामन थामा था और अब वे सिंधिया की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए है।

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें