/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/Bhopal-Samachar-2.webp)
हाइलाइट्स
PHE ऑफिस में मचा बवाल
दिव्यांगो की भर्ती अचानक निरस्त
सहायक ग्रेड 3 के लिए 35 पोस्ट
Bhopal Samachar: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में उस वक्त बड़ा बवाल मच गया, जब जल संसाधन विभाग (PHE) में निकाली गई दिव्यांगों के लिए भर्तियों को निरस्त कर दिया।
आपको बता दें कि PHE विभाग ने दिव्यांग अभ्यर्थियों को नर्मदा भवन सेकंड स्टॉप सहायक ग्रेड 3 के लिए इंटरव्यू के लिए भोपाल बुलाया था।
इसके बाद उन्हें जानकारी दी गई कि बिना सूचना दिए अचनाक इंटरव्यू को निरस्त कर दिया। इसकी इंटरव्यू निरस्त होने के बाद अभ्यर्थी भड़क गए और जमकर हंगामा कर दिया।
इसके साथ ही अभ्यर्थी ने अधिकारियों की गाड़ी के सामने खड़े हो गए, उन्हें नर्मदा भवन जाने से रोका। मौके पर करीब 100 से ज्यादा लोग मौजूद रहे।
https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1782313266833654153
सहायक ग्रेड 3 केलिए निकाली थी 35 पोस्ट
दरअसल जल संसाधन विभाग (PHE) ने अप्रैल में दिव्यांगजन सहायक ग्रेड 3 के लिए 35 पोस्ट पर भर्ती निकाली थी, जिसके लिए सभी दिव्यांगो को आज यानी सोमवार वॉक इन इंटरव्यू के लिए भोपाल PHE ऑफिस बुलाया था।
जब अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए पहुंचे, तो उन्हें एक नोटिस दिखाई दिया। जिसमें भर्ती निरस्त करने की जानकारी लिखी हुई थी।
इस बात से अभ्यर्थी नाराज हो गए और उन्होंने अधिकारियों से जवाब मांगा। इसके साथ ही जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट से भी इसे बहाल करने की मांग की।
विभागीय मंत्री तुलसी सिलावट से की मांग
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/Bhopal-Samachar-3-859x483.webp)
बता दें कि दिव्यांगों ने विभाग पर अचानक भर्ती निरस्त करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही विभागीय मंत्री तुलसी सिलावट से भर्ती को बहाल करने की मांग भी की है।
दिव्यांगो ने मंत्री से मांग करते हुए कहा कि बिना वजह भर्ती को निरस्त करने वालों पर कार्यवाही की जाए।
इसके साथ ही दिव्यांग अभ्यर्थियों ने अधिकारियों पर गाली-गलौज करने का भी आरोप लगाया है।
दिव्यांगों के लिए इतने पद खाली
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/Bhopal-Samachar-1-1.webp)
दिव्यांगों के लिए 4603 पद (Bhopal Samachar) खाली हैं। इन्हें लेकर राजपत्र में प्रकाशन भी हुआ है।
सरकार को इन पदों पर साल 2024 में ही नियुक्ति करना है। इन सभी 4603 पदों को भर्ती परीक्षा, संविदा और कांट्रेक्ट बेस्ड पर भरा जाएगा।
ये खबर भी पढ़ें: खजुराहो लोकसभा सीट: सपा उम्मीदवार मैदान से बाहर, क्या VD के सामने RB प्रजापति कर पाएंगे कमाल, जानें समीकरण?
साल 2014 से लगातार चल रहा भर्ती अभियान
सामान्य प्रशासन विभाग भोपाल (Bhopal Samachar) द्वारा जारी किया गया था। परिपत्र के मुताबिक, न्यायालय के निर्देश के अंतर्गत 22.02.2014 को जारी परिपत्र में दिव्यांगजनों के लिए आरक्षित पदों की पूर्ति के लिए विशेष भर्ती अभियान के तहत वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से किए जाने के निर्देश जारी किए गए थे।
इसे बाद समय-सीमा को आगे बढ़ाया जातात रहा है। परिपत्र 05.01.2023 के द्वारा वॉक-इन-इंटरव्यू से पदपूर्ति की समय-सीमा 31.12.2023 तक निर्धारित की गई थी।
हर साल बढ़ा दी जाती है तारीख
राज्य शासन को जब ध्यान में आया कि दिव्यांगों के लिए आरक्षित खाली पड़े पदों की पूर्ति अभी तक नहीं हो पाई है, तो हर साल तारीख को बढ़ा दिया जाता है।
इस साल भी विशेष भर्ती अभियान के तहत वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से भर्ती किए जाने की समय-सीमा 31.12.2024 तक बढ़ाई गई है।
ये खबर भी पढ़ें: Online Course: गर्मियों की छुट्टी में घर बैठे करें ये फ्री कोर्स, NCERT देगा सर्टिफिकेट यहां से करें आवेदन
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें