Advertisment

MP BJP vs Congress: बीजेपी विधायक सिद्धार्थ तिवारी ने मंच से दिग्विजय सिंह को कहा 'मौलाना', पूर्व सीएम ने दिया ये जवाब

रीवा के त्योंथर से बीजेपी विधायक सिद्धार्थ तिवारी ने एक सभा में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को 'मौलाना' कह डाला। अब इस विवादित टिप्पणी को लेकर कांग्रेस ने विरोध जताया है। वहीं इसके जवाब में दिग्विजय सिंह ने भी प्रतिक्रिया दी है।

author-image
Vikram Jain
MP BJP vs Congress: बीजेपी विधायक सिद्धार्थ तिवारी ने मंच से दिग्विजय सिंह को कहा 'मौलाना', पूर्व सीएम ने दिया ये जवाब

हाइलाइट्स

  • विधायक सिद्धार्थ तिवारी के बयान से गरमाई सियासत।
  • बीजेपी विधायक ने दिग्विजय सिंह को बताया मौलाना।
  • पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह बोले- भगवान उन्हें सद्बुद्धि दे।
Advertisment

MP Rewa BJP MLA Siddharth Tiwari Digvijay Singh Maulana controversy: मध्य प्रदेश की राजनीति एक बार फिर गरमाई हुई है। रीवा जिले के त्योंथर विधानसभा से बीजेपी विधायक सिद्धार्थ तिवारी के बयान ने सियासत में नई बहस छेड़ दी है। एक कार्यक्रम के दौरान मंच से उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को 'मौलाना' कह डाला। इतना ही नहीं, उन्होंने उन पर ओसामा बिन लादेन को 'ओसामा जी' कहने का आरोप भी लगाया। इस इस विवादित टिप्पणी को लेकर कांग्रेस ने घोर आपत्ति दर्ज कराई है। वहीं दिग्विजय सिंह ने सिद्धार्थ तिवारी के बयान पर जवाब देते हुए कहा कि भगवान उन्हें सदबुद्धि दे।

क्या कहा था विधायक सिद्धार्थ तिवारी ने?

दरअसल, शुक्रवार को रीवा के त्योंथर से बीजेपी विधायक सिद्धार्थ तिवारी ने एक कार्यक्रम मंच से से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ विवादित बयान दिया था। उन्होंने उन्हें ‘मौलाना दिग्विजय सिंह’ कह डाला और कहा कि ये वही नेता हैं जो ओसामा जैसे आतंकवादी को ओसामा जी कहकर संबोधित करते थे। साथ ही सिद्धार्थ ने यह भी कहा कि कांग्रेस की नीयत और चरित्र को वह सबसे अच्छे तरीके से समझते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा था।

बीजेपी विधायक सिद्धार्थ तिवारी ने यह भी कहा कि "दिग्विजय सिंह यह तय करें कि वे खुद को सनातनी मानते हैं या औरंगजेब जैसी सोच वाले पिता का प्रतीक। वे देश के एक वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हैं, और मुझे नहीं लगता कि उन्हें 'मौलाना' जैसे सम्मानजनक शब्द से कोई आपत्ति होनी चाहिए।"

Advertisment

https://twitter.com/digvijaya_28/status/1969471784803320229

दिग्विजय सिंह बोले- ईश्वर उन्हें सद्बुद्धि दे

सिद्धार्थ तिवारी के इस बयान के बाद अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने पलटवार किया है। दिग्विजय सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया देने की बजाय संयमित भाषा का इस्तेमाल किया। उन्होंने X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए कहा:

“सिद्धार्थ मेरे पुत्र समान हैं। उनके परिवार से मेरे घनिष्ठ संबंध थे और रहेंगे। पुत्र सपूत या कपूत हो सकता है, लेकिन पिता कभी कुपित नहीं होता। ईश्वर उन्हें सद्बुद्धि दे।”

श्रीनिवास तिवारी के पोते हैं सिद्धार्थ

सिद्धार्थ तिवारी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी के पोते हैं। श्रीनिवास तिवारी दिग्विजय सिंह के मुख्यमंत्री काल में विधानसभा अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके बावजूद, दोनों परिवारों के बीच सार्वजनिक रूप से इस प्रकार की बयानबाजी से राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें...छिंदवाड़ा में सियासी बवाल: कांग्रेस MLA विजय चौरे पर घोटाले का आरोप, BJP बोली- PA और परिवार के नाम कराया लाखों का आवंटन

NSUI ने किया सद्बुद्धि यज्ञ

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह पर विवादित बयान को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। रीवा में रविवार को NSUI कार्यकर्ताओं ने कोठी कंपाउंड मंदिर में त्योंथर विधायक सिद्धार्थ तिवारी की फोटो रखकर रखकर सद्बुद्धि यज्ञ किया। उन्होंने इस बयान को न केवल दिग्विजय सिंह का, बल्कि पूर्व स्पीकर श्रीनिवास तिवारी का भी अपमान बताया।

परिवार में भी मतभेद

विधायक सिद्धार्थ तिवारी के दिवंगत चचेरे भाई विवेक तिवारी उर्फ बबला की पत्नी अरुणा तिवारी ने भी बयान पर असहमति जताते हुए उन्हें सार्वजनिक बयानों में संयम बरतने की सलाह दी।

Advertisment

हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।

Tyothar News Tyonthar BJP MLA Siddharth Tiwari Siddharth Tiwari Digvijay Singh Maulana statement Siddharth Tiwari Rewa Politics Rewa NEWS NSUI Protest mp politics MP news Maulana Former CM Digvijay Singh Former Assembly Speaker Late Srinivas Tiwari Digvijay Singh Osama Ji Statement Digvijay Singh Maulana controversy BJP vs Congress Madhya Pradesh BJP Vs Congress BJP MLA Siddharth Tiwari Controversial statement
Advertisment
चैनल से जुड़ें