Advertisment

MP EWS Teacher Recruitment: उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती में ट्राइबल विभाग के रोस्टर से EWS कैटेगिरी गायब, अब इनकी नियुक्ति पर संकट!

MP EWS Teacher Recruitment: उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती-2023 में ट्राइबल विभाग ने अपने रोस्टर में EWS कैटेगिरी को शामिल नहीं किया है।

author-image
Rahul Sharma
MP EWS Teacher Recruitment: उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती में ट्राइबल विभाग के रोस्टर से EWS कैटेगिरी गायब, अब इनकी नियुक्ति पर संकट!

   हाइलाइट्स

  • उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती 2023 का रिजल्ट जारी
  • ट्राइबल विभाग को 1129 पदों पर करना है शिक्षकों की नियुक्ति
  • ट्राइबल विभाग ने EWS कैटेगिरी का नहीं दी एक भी पोस्ट
Advertisment

MP EWS Teacher Recruitment: मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती में ट्राइबल विभाग की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है।

उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती-2023 में ट्राइबल विभाग ने अपने रोस्टर में EWS कैटेगिरी (MP EWS Teacher Recruitment) को शामिल ही नहीं किया है। इससे इस वर्ग के उम्मीदवारों की नियुक्ति पर संकट गहरा गया है।

   हजारों उम्मीदवार मेरिट से बाहर

MP-EWS-Teacher-Recruitment-chart-1

उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती वर्ष 2023 का हाल ही में रिजल्ट जारी किया गया है। इसमें जनजाति कार्य विभाग ने EWS वर्ग (MP EWS Teacher Recruitment) को सीट नहीं दी।

Advertisment

रोस्टर में EWS कैटेगिरी नहीं होने से हजारों उम्मीदवार मेरिट से बाहर हो गए हैं।

   GAD का आदेश भी नजरअंदाज

MP-EWS-Teacher-Recruitment-classroom

26 जुलाई 2022 को गजट नोटिफिकेशन जारी कर यह आदेश दे दिया गया था कि ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग की तरह ही ईडब्ल्यूएस के उम्मीदवारों (MP EWS Teacher Recruitment) को भी 75 अंक पर पास माना जाएगा।

इसे लेकर सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देश भी हैं, लेकिन ट्राइबल ने इसे भी नजरअंदाज कर दिया।

Advertisment

संबंधित खबर: MP High Court: शिक्षक भर्ती मामले में जिला शिक्षा अधिकारी को HC की कड़ी फटकार, जानें कोर्ट ने क्यों कहा- न्यायालय भांग खाकर नहीं बैठ रहे

   1129 पदों पर होना है नियुक्ति

MP-EWS-Teacher-Recruitment-post

ट्राइबल विभाग ने उच्च माध्यमिक शिक्षक के 1129 पदों पर और स्कूल शिक्षा विभाग ने 7591 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 14 जुलाई 2023 से शुरू हुए थे।

एमपी में कुल 8,720 पदों पर भर्ती की जाना है। करीब 49 हजार 290 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी।

Advertisment

   भर्ती रोकने EWS उम्मीदवार लगाएंगे याचिका

MP-EWS-Teacher-Recruitment-dhiraj-tiwari-1

ट्राइबल विभाग की लापरवाही से EWS उम्मीदवारों (MP EWS Teacher Recruitment) का भविष्य खतरे में है। ऐसे में इस भर्ती प्रक्रिया को रोकने के लिए उम्मीदवार हाई कोर्ट की शरण लेंगे।

भारतीय ईडब्ल्यूएस संघ के अध्यक्ष धीरज तिवारी ने कहा कि वे इसे लेकर जल्द ही हाई कोर्ट जबलपुर में याचिका लगा रहे हैं।

संबंधित खबर: MP Teacher Recruitment Case: माध्यमिक शिक्षकों के 2237 पद खाली, फिर क्यों नहीं दी नियुक्ति? सरकार को देना होगा HC में जवाब!

   2019 में लागू हुआ EWS आरक्षण

मध्य प्रदेश में वर्ष 2019 में EWS आरक्षण (MP EWS Teacher Recruitment) लागू हुआ। EWS यानी आर्थिक कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों को भर्ती में 10 प्रतिशत आरक्षण की पात्रता दी गई।

हालांकि ट्राइबल विभाग ने उच्च माध्यमिक शिक्षक यानी वर्ग-1 की भर्ती में इस कैटेगिरी को गायब ही कर दिया। ईडब्ल्यूएस के पदों के संबंध में जब Tribal Department अपर संचालक सुधीर कुमार जैन से संपर्क किया गया तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की।

ews reservation economically weaker section candidates higher secondary teacher recruitment mp ews teacher recruitment tribal department
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें