Advertisment

फिर फंसा पेंच: SC के निर्देश पर 12 साल बाद सरकार ने की परिवहन आरक्षकों की नियुक्ति निरस्त, 7 दिन में मामला फिर HC पहुंचा

MP Transport Men Constable Appointment Controversy: मध्य प्रदेश में एक बार फिर बाहर आया है व्यापमं का जिन्न!

author-image
Rahul Sharma
Transport-Constable-Appointment-Controversy

Transport Constable Appointment Controversy: मध्य प्रदेश में एक बार फिर व्यापमं का ‘जिन्न’ बाहर आया है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर 12 साल बाद सरकार ने परिवहन आरक्षकों की नियुक्ति निरस्त करने का आदेश दिया। इस आदेश के 7 दिन के अंदर मामला वापस हाईकोर्ट की चौखट पर पहुंच गया।

Advertisment

जिन परिवहन आरक्षकों की नियुक्ति दाव पर लग गई उन्होंने आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट ग्वालियर का दरवाजा खटखटाया है। इस पूरे प्रकरण के बाद एक बार फिर व्यापमं का नाम चर्चा में आ गया है।

ये है पूरा मामला

साल 2012 में मध्यप्रदेश के परिवहन विभाग ने परिवहन आरक्षक भर्ती करने के लिए परीक्षा आयोजित की थी। इसमे महिलाओं के लिए आरक्षित पदों पर विभाग ने पुरुषों को भर्ती कर लिया था। विवाद उठा तो तर्क दिया गया कि महिलाओं के लिए 100 पद आरक्षित थे लेकिन केवल 40 महिलाएं ही इस पद पर भर्ती के लिए पात्र पाई गईं।

Transport-Constable-Appointment-Controversy-Order

महिलाओं के लिए आरक्षित पदों पर पुरुषों की भर्ती के खिलाफ एक महिला ने हाईकोर्ट में चुनौती दी। हाईकोर्ट ने कुछ समय पहले यह नियुक्तियां निरस्त करने का आदेश पारित किया। शासन ने इस आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में भी चुनौती दी लेकिन वहां से भी राहत नहीं मिली। जिसके बाद पुरुष परिवहन आरक्षकों की नियुक्ति निरस्त करने के 19 सितंबर को आदेश जारी हुए।

Advertisment

17 पहले ही दे चुके हैं त्यागपत्र

कुल 45 पुरुष परिवहन आरक्षक की नियुक्ति होना है। मामले में एक दस्तावेज भी सामने आया है, जिसके अनुसार मार्च 13 में ही 17 परिवहन आरक्षक त्यागपत्र दे चुके हैं। यानी 28 परिवहन आरक्षक ऐसे हैं जिनकी नियुक्ति पर खतरा है।

Transport-Men-Constable-Appointment-Controversy-List

व्यापमं ने 198 आरक्षकों के बजाय 332 आरक्षकों का चयन किया था। आरोप है कि महिला अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित सीटों पर 45 पुरुष अभ्यर्थियों को शासन ने चयनित कर लिया था।

ये भी पढ़ें: सोयाबीन किसानों को झटका: केंद्र को भेजा 40 फीसदी खरीदी का प्रस्ताव, परमिशन सिर्फ 20% की मिली!

Advertisment

सरकार को दो सप्ताह में देना है जवाब

इस कोटे में भर्ती तीन आरक्षकों ने बर्खास्तगी की कार्यवाही पर रोक लगाने के लिए हाईकोर्ट की ग्वालियर खण्डपीठ में याचिका दायर की है। इस मामले में हाईकोर्ट ने सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1838878999516226045

हाईकोर्ट ने याचिका पर मांग के अनुसार फिलहाल रोक तो नहीं लगाई है, लेकिन शासन को नोटिस देकर दो सप्ताह में जवाब तलब किया है।

ये भी पढ़ें: दोषी कौन: एक्टिवा से गड्‌ढे में गिरी पत्नि तो पति ने खुद पर दर्ज कराया केस, पर गड्ढों के लिए जिम्मेदार अफसरों का क्या?

Advertisment

कांग्रेस ने लगाया ये आरोप

कांग्रेस का आरोप है कि सरकार ने हाईकोर्ट में जिरह के दौरान नियुक्तियों को वैध ठहराया था। कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने कहा कि अगर नियुक्तियां वैध थी तो अब निरस्त क्यों की गई है?

व्यापमं ने साल 2012 में परिवहन आरक्षक भर्ती परीक्षा ली थी। यह वही समय है जब उस दौर की भर्तियों को व्यापमं घोटाले से जोड़ा गया था।

supreme court High Court व्यापमं Transport Constable Appointment Controversy MP Transport Men Constable Issue Appointment cancelled व्यवसायिक परीक्षा मंडल
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें