Advertisment

Wild Life in MP: वाइल्ड लाइफ की जन्नत में आपका स्वागत; टाइगर-लेपर्ड और चीता ही नहीं ये भी है मध्य प्रदेश की पहचान

Wild Life in MP: मध्य प्रदेश टाइगर, लेपर्ड और चीता स्टेट ही नहीं बल्कि भेड़िया और घड़ियाल स्टेट भी है। यहां गिद्ध भी बहुतायत में हैं।

author-image
Rahul Sharma
Wild Life in MP: वाइल्ड लाइफ की जन्नत में आपका स्वागत; टाइगर-लेपर्ड और चीता ही नहीं ये भी है मध्य प्रदेश की पहचान

   हाइलाइट्स

  • एमपी को मिले हुए हैं कई गौरवशाली खिताब
  • वन्य प्राणियों के संरक्षण में अव्वल है मध्य प्रदेश
  • पांच वन्य प्राणियों के संरक्षण के लिये जाना जाता है मध्य प्रदेश
Advertisment

Wild Life in MP: भारत का स्वर्ग किसे कहते हैं तो इसका जवाब होगा कश्मीर। आपसे कोई पूछे कि वाइल्ड लाइफ की जन्नत कहां हैं तो शायद इसका जवाब आपके पास नहीं होगा।

हम आपको बता देते हैं कि देश का दिल कहे जाने वाला मध्य प्रदेश वन्य प्राणियों (Wild Life in MP) के लिये किसी स्वर्ग से कम नहीं है। एमपी टाइगर, लेपर्ड और चीता स्टेट ही नहीं बल्कि भेड़िया और घड़ियाल स्टेट भी है।

देश में मध्य प्रदेश इकलौता ऐसा राज्य है जहां ये वन्य प्राणी सबसे अधिक संख्या में पाए जाते हैं।

Advertisment

   वन्य प्राणियों को भाता है यहां का माहौल

Wild-Life-in-MP-01

मध्य प्रदेश का पारिस्थितिक तंत्र वन्य प्राणियों के लिये बेहद अनुकूल है। यहां के घने वन, पहाड़, झरने और नदियों इन वन्य प्राणियों के कुनबे को बढ़ाने और उन्हें सुरक्षा देने के लिए अनुकूल है।

इसलिए वन्य प्राणी (Wild Life in MP) संरक्षण में मध्य प्रदेश देश में अग्रणी है और इसे कई गौरवशाली ताज मिले हुए हैं।

   एमपी में सबसे ज्यादा टाइगर

Wild-Life-in-MP-04

एमपी टाइगर स्टेट है। यहां देश के सबसे ज्यादा टाइगर हैं। वर्ष 2022 की गणना के अनुसार मध्य प्रदेश में 785 टाइगर हैं। इनकी संख्या बढ़ती जा रही है।

Advertisment

   लेपर्ड स्टेट भी है एमपी

Wild-Life-in-MP-05

मध्य प्रदेश लेपर्ड यानी तेंदुआ स्टेट भी है। हाल ही में जारी हुए आंकड़ों के अनुसार एमपी में तेंदुए की संख्या 3907 हो गई है, जो देश में सर्वाधिक है।

   देश में चीता भी सिर्फ यहीं

Wild-Life-in-MP-02

एमपी चीता स्टेट भी है। देश में सिर्फ मध्य प्रदेश में ही चीता हैं। यहां करीब 11 चीते और चार शावक हैं। इनका कुनबा धीरे धीरे बढ़ रहा है।

   एमपी में भेड़िया भी है सबसे ज्यादा

Wild-Life-in-MP-06

मध्य प्रदेश को भेड़िया स्टेट का भी दर्जा प्राप्त है। देश में सर्वाधिक भेड़िए की आबादी 772 एमपी में ही है। देश में दूसरे नंबर पर राजस्थान आता है।

Advertisment

   एमपी में देश के सर्वाधिक घड़ियाल

Wild-Life-in-MP-03

मध्य प्रदेश में देश के सर्वाधिक घड़ियाल हैं। चंबल नदी पर बने घड़ियाल अभ्यारण्य में इनकी तादाद बढ़कर 1255 हो गई है। एमपी घड़ियाल स्टेट भी है।

संबंधित खबर: Highest Leopards in MP: चार साल में इतने बढ़ गए लेपर्ड, प्रदेश का टाइगर स्टेट के साथ तेंदुआ स्टेट भी दर्जा बरकरार

   गिद्ध स्टेट का भी मिल सकता है तमगा

Wild-Life-in-MP-07

मध्य प्रदेश को गिद्ध स्टेट का भी तमगा मिल सकता है। यहां इनका कुनबा तेजी से बढ़ रहा है। 16 और 18 फरवरी को हई गणना के अनुसार मध्य प्रदेश में गिद्धों की संख्या 10 हजार के पार हो गई है।

यह देश में सबसे अधिक है। भारत में 9 प्रजाति के गिद्ध पाए जाते हैं, उनमें से 7 प्रजाति के गिद्ध मध्य प्रदेश में ही है। ऐसे में गिद्ध स्टेट का दर्जा मिलने के लिए एमपी का दावा सबसे मजबूत है। सिर्फ अधिकारिक घोषणा होना बाकी है।

wildlife in MP wildlife sanctuary Wildlife Protection Act wildlife in tourism in mp
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें