Advertisment

MP Tiranga Yatra News: बाबा महाकाल का आंगन भी हुआ तिरंगा मय, प्रदेशभर में निकाली गई यात्रा

भोपाल। MP Tiranga Yatra News: देशभर के साथ ही मध्य प्रदेश में भी 15 अगस्त की तैयारियां जोरो पर हैं। इससे पहले 14 अगस्त के दिन मध्य प्रदेश...

author-image
Bansal News
MP Tiranga Yatra News: बाबा महाकाल का आंगन भी हुआ तिरंगा मय, प्रदेशभर में निकाली गई यात्रा

भोपाल। MP Tiranga Yatra News: देशभर के साथ ही मध्य प्रदेश में भी 15 अगस्त की तैयारियां जोरो पर हैं। इससे पहले 14 अगस्त के दिन मध्य प्रदेश में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई। एमपी की राजधानी भोपाल में भी लोगों ने तिरंगा यात्रा निकाली। कोलार में बाइक तिरंगा यात्रा में हजारों वाहन शामिल हुए। विधायक रामेश्वर शर्मा के नेतृत्व में करीब 30 किमी तक तिरंगा यात्रा निकाली गई।

Advertisment

श्री महाकालेश्वर मंदिर में तिरंगा यात्रा

इधर, हर घर तिरंगा अभियान के तहत रविवार को विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अलग ही नजारा देखने को मिला। बाबा महाकाल का आंगन तिरंगा मय हो गया। भगवान के दर्शन को आने वाले दर्शनार्थियों के हाथों में तिरंगे झंडे लहरा रहे थे। मंदिर परिसर में देश भक्ती के गीतों की गूंज सुनाई दी। इस दौरान मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु वंदे मातरम और दिल में बाबा और देश का जज्बा लिए उत्साह के साथ झूमते गाते नजर आए।

देवास में भी तिरंगा यात्रा

देवास में भी देवास से लेकर हाटपिपलिया तक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसका जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। यात्रा में विधायक गायत्री राजे पवार सहित बीजेपी के कई नेता शामिल हुए। यात्रा के आयोजक नरेंद सिंह राजपूत ने बताया कि देशभक्ति की भावना से युवाओं को जोड़ने के लिए और घर-घर तिरंगा अभियान के तहत यात्रा निकाली जा रही है। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में वाहन और युवा हुए शामिल हुए।

दमोह जिले में तिरंगा अभियान

दमोह जिले में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने घंटाघर से हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की। घंटाघर के सभी 5 मार्गों पर मंत्री प्रहलाद पटेल और उनके समर्थकों ने घर-घर जाकर लोगों को तिरंगा भेंट किए और घर में तिरंगा लगाने की अपील की।

Advertisment

मंदसौर जिले में तिरंगा यात्रा

मंदसौर जिले के सुवासरा विधानसभा में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में करीब 5 किलोमीटर लंबा काफिला विधानसभा के पहले छोर से अंतिम छोर तक पहुंचा। यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। यात्रा का आयोजन बीजेपी के केंद्रीय वन पर्यावरण मंत्रालय के सदस्य विनय जांगिड़ ने किया, जिसमें जिलेभर से लोग शामिल हुए। बीजेपी नेता विजय जांगिड़ ने मीडिया से कहा कि पूरे भारत में राष्ट्रभक्ति का अलख जगाने के उद्देश्य से यह यात्रा निकाली जा रही है।

भोपाल में तिरंगा वितरण

भोपाल में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने नरेला विधानसभा में 25 हजार तिरंगों का वितरण किया। बता दें कि पीएम मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की गई है। इसी के तहत मंत्री सारंग ने घर-घर जाकर लोगों को तिरंगा बांटे और रहवासियों से अपने घरों में तिरंगे लगाने की अपील की।

कटनी जिले में भी तिरंगा यात्रा

कटनी जिले में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा, विधायक संदीप जयसवाल समेत स्कूल के छात्र छात्राएं मौजूद रहे। इसके बाद जिला योजना समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें कई विषयों पर चर्चा की गई।

Advertisment

बुरहानपुर में तिरंगा यात्रा

बुरहानपुर के जयस्तंभ चौराहे से तिरंगा यात्रा निकाली गई। अपने हाथों में तिरंगा झंडा लिए स्कूली छात्रों सहित सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस सहित कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक सहित सैकड़ों नगर में निकले। यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए स्टेडियम ग्राउंड पर समाप्त हुई। बुरहानपुर के जयस्तंभ चौराहे से अपने हाथों में तिरंगा झंडा लिए स्कूली छात्रों सहित सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस सहित कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक सहित सैकड़ों लोग शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए स्टेडियम ग्राउंड पहुंचे। यहां यात्रा का समापन हुआ।

भोपाल के लाल परेड ग्राउंड पर होगा कार्यक्रम

बता दें 15 कि मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान परेड़ की सलामी लेंगे। कार्यक्रम को लेकर चाक-चौबंद व्यवस्था कर ली गई है।

बुरहानपुर में तैयारियां जोरों पर

इधर, बुरहानपुर में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 15 अगस्त को मनाए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। नेहरू स्टेडियम में फाइनल रिहर्सल चल रही है, जिसका कलेक्टर भव्या मित्तल ने मिनट 2 मिनट निरिक्षण किया,और बाकी तैयारियों को लेकर जिम्मेदारों को भी दिए निर्देश। आपको बता दें कि 15 अगस्त को नेहरू स्टेडियम में झंडा वंदन किया जाएगा।

Advertisment

यह भी पढ़ें- 

iQoo Z7 Pro 5G भारत में 31 अगस्त को होगा लॉन्च, जानिए स्पेसिफिकेशन और कीमत

Sunny Deol Meet Esha-Ahana: गदर 2 की स्क्रीनिंग पर पहुंची ईशा-आहना, सनी पाजी ने बहनों का किया वेलकम

Bhopal News: मरीज के पेट में छोड़ी 6 इंच की कैंची, अस्पताल प्रबंधन ने बोला ‘हजारों मामलों में एकाध बार ऐसा हो जाता है’

Kaner Phool Importance: सोमवार पूजा में शिव जी को प्रिय होता है कनेर का फूल, जानिए इसकी मान्यताएं

Heath Harmful Toxins: हार्मोनल इंबैलेंस का कारण बनते हैं ये इन 3 टॉक्सिन्स, नुकसान से बचने के लिए जल्दी करें आउट

mp tiranga yatra news, mp tiranga yatra, tiranga yatra, tiranga yatra bike rally, mp hindi news,

mp hindi news tiranga yatra mp tiranga yatra mp tiranga yatra news tiranga yatra bike rally
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें